facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुनाफावसूली के कारण रियल्टी शेयरों में 9 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, Nifty Realty इंडेक्स 3 फीसदी गिरा

Advertisement

मुनाफावसूली का आलम ऐसा रहा कि सनटेक रियल्टी लिमिटेड को छोड़कर निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में शामिल सभी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Last Updated- June 19, 2024 | 5:55 PM IST
real estate

Realty Stocks: दलाल स्ट्रीट पर आज के कारोबार में रियल्टी शेयरों में जारी 9 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण निफ्टी रियल्टी इंडेक्स (Nifty Realty Index) में लगभग 3 फीसदी की गिरावट देखी गई। मुनाफावसूली का आलम ऐसा रहा कि सनटेक रियल्टी लिमिटेड को छोड़कर निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में शामिल सभी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.83 फीसदी की गिरावट लेकर 1,117.70 पर बंद हुआ। आज इस इंडेक्स में 1,111.00 से 1,149.90 के रेंज में कारोबार हुआ।

Nifty Realty Index में 9 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक

4 जून को अपने सबसे खराब इंट्राडे प्रदर्शनों में से एक के बाद, रियल्टी शेयरों ने बाद के सत्र में एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली। रियल्टी शेयरों में तेजी का कारण अपने सहयोगियों से जरूरी समर्थन प्राप्त कर मोदी की अगुवाई में भाजपा की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी थी। 5 जून से 18 जून तक निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 976 से बढ़कर 1,150 अंक तक पहुंच गया था, जो लगभग 18 फीसदी की प्रभावशाली बढ़त को दर्शाता है।

Also read: JPMorgan Index में शामिल होंगे भारतीय बॉन्ड, 2 अरब डॉलर के विदेशी निवेश की संभावना

फीनिक्स मिल्स को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान फीनिक्स मिल्स को हुआ। इसके शेयर में 3.85 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद ब्रिगेड एंटरप्राइजेज में 3.75, शोभा में 3.68 और प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 3.26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

अन्य मुख्य शेयरों में, मैक्रोटेक डेवलपर्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, ओबेरॉय रियल्टी और DLF के शेयरों में 2 से 3 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड के शेयरों में सबसे कम 0.97 फीसदी की गिरावट आई।

बाजार में उथल-पुथल के बीच सनटेक रियल्टी का शेयर 6.50 फीसदी की महत्वपूर्ण बढ़त के साथ निफ्टी रियल्टी इंडेक्स का एकमात्र ऐसा शेयर था, जिसमें तेजी देखी गई।

सेंसेक्स 36 अंक चढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी में मामूली गिरावट

शेयर बाजारों में बुधवार को बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 36 अंक की बढ़त के साथ नये शिखर पर पहुंच गया। हालांकि, एनएसई निफ्टी नुकसान में रहा। कारोबार के दौरान एक समय दोनों बेंचमार्क इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये थे लेकिन बाद में किसी ठोस संकेतक के अभाव में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही और यह 36.45 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ नये शिखर 77,337.59 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.90 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,516 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 5:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement