facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI के नए नियमों से F&O लिस्ट में 35 नई कंपनियों की एंट्री, 26 होंगी बाहर

Advertisement

एफऐंडओ की पात्रता शर्तों में पिछली बार 2018 में संशोधन हुआ था और यह सूची पिछले दो साल से चली आ रही है।

Last Updated- July 15, 2024 | 10:53 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

बाजार नियामक सेबी के विश्लेषण के मुताबिक डेरिवेटिव की पात्रता के लिए शेयरों के नए नियमों से सूची में मौजूदा 182 शेयरों की संख्या बढ़कर 191 तक पहुंच सकती है। सेबी ने एक नोट में कहा कि इस संशोधन से वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) से 26 शेयर बाहर निकल सकते हैं जबकि 35 शामिल हो सकते हैं। लेकिन इससे बेंचमार्क सूचकांकों निफ्टी-50 व सेंसेक्स के शेयरों में तत्काल कोई बदलाव नहीं होगा। इन सूचकांकों का हिस्सा बनने के लिए उन्हीं शेयरों को चुना जा सकता है जो एफऐंडओ के पात्र होते हैं।

एफऐंडओ की पात्रता शर्तों में पिछली बार 2018 में संशोधन हुआ था और यह सूची पिछले दो साल से चली आ रही है। सेबी का विश्लेषण मई के आंकड़ों पर आधारित है। सेबी का फैसला हालांकि अधिसूचना जारी होने के बाद लागू होगा लेकिन नियामक ने पहले कहा था कि ये बदलाव इस बारे में परिपत्र जारी होने के तीन महीने बाद लागू होंगे।

जून की बोर्ड बैठक में नियामक ने पात्रता मानकों में संशोधन को मंजूरी दी थी। इसके तहत कथित मार्केट वाइड पोजीशन, मीडियन क्वार्टर सिग्मा ऑर्डर साइज और नकदी बाजार में रोजाना औसत डिलिवरी वैल्यू की ज्यादा लिमिट रखी गई है। नियामक की योजना इंडेक्स डेरिवेटिव की तरह स्टॉक डेरिवेटिव के लिए प्रॉडक्ट सक्सेस फ्रेमवर्क शुरू करने की भी है।

स्टॉक डेरिवेटिव के लिए प्रॉडक्ट सक्सेस फ्रेमवर्क से पर्याप्त टर्नओवर, ओपन इंटरेस्ट और ज्यादा ब्रोकरों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित होगी। परामर्श प्रक्रिया में सेबी को एकल शेयरों के लिए प्रॉडक्ट सक्सेस फ्रेमवर्क के खिलाफ ज्यादा टिप्पणी मिली थी और बाजार के भागीदारों ने इस प्रस्ताव को हलका बनाने का अनुरोध किया था।

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement