facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

E Factor IPO Listing: दमदार एंट्री से निवेशक खुश, 53 फीसदी लिस्टिंग गेन

Advertisement

आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 73.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Last Updated- October 09, 2023 | 10:33 AM IST
CIEL IPO

E Factor Experiences IPO Listing: इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ई फैक्टर एक्सपीरिएंस (E Factor Experiences) के शेयरों की आज बाजार में दमदार एंट्री हुई। हालांकि ग्लोबल दबाव के चलते आज भारतीय शेयर बाजार पर गिरावट पर खुला लेकिन कंपनी के शेयरों की आज कमजोर मार्केट में भी NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई।

कंपनी को पहले ही निवेशकों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था। यही कारण रहा कि कंपनी का आईपीओ ओवरऑल 73 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 75 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे।

आज NSE SME पर इसकी 115 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 53 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है। कमजोर बाजार में भी लिस्टिंग के बाद भी तेजी बरकरार रही। शेयरों का दाम बढ़कर यह 120.75 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया है यानी कि इस समय आईपीओ निवेशक 61 फीसदी मुनाफे में हैं ।

ये भी पढें- Upcoming IPO’s: पैसा लेकर रहे तैयार! अगले 6 महीने में आएंगे 28 कंपनियों के IPO, 41 को मंजूरी का इंतजार

E Factor Experiences IPO

कंपनी का 25.92 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 सितंबर- 3 अक्टूबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 73.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 46.09 गुना, नॉन- इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 168.26 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 47.78 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 34.56 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement