facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharatna PSU Stock में कमाई का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, 37% तक अपसाइड के लिए BUY की सलाह

Advertisement

ANTIQUE की रिपोर्ट के मुताबिक, कोल इंडिया को FY25 में 788 मिलियन टन ऑफटेक का लक्ष्य हासिल करने के लिए Q4FY25 में 13% की तेज ग्रोथ करनी होगी।

Last Updated- January 03, 2025 | 8:49 AM IST
Stocks to buy today
Representational Image

Maharatna PSU Stock: माइनिंग सेक्टर की महारत्न सरकारी कंपनी कोल इंडिया (Coal India) की दिसंबर 2024 परफॉर्मेंस धीमी रही लेकिन आगे आउटलुक बेहतर रहने की उम्मीद है। दिसंबर तिमाही में कोल इंडिया का उत्पादन महज 0.8% बढ़ा, जबकि ऑफटेक में 2.5 फीसदी की ग्रोथ रही। 9 महीनों में कंपनी ने 543 मिलियन टन कोयला निकाला और 561 मिलियन टन बेचा। ये आंकड़े दिखाते हैं कि कोल इंडिया स्थिर प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उसका लक्ष्य और निवेशकों की उम्मीदें और ऊंची हैं।

बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ANTIQUE ने कोल इंडिया पर ‘बाय’ की सलाह बनाए रखी है। हालांकि लॉन्ग टर्म टारगेट प्राइस 10% घटाकर ₹539 प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज ने इसकी वजह वॉल्यूम ग्रोथ और EBITDA अनुमानों में गिरावट बताई है। अभी कंपनी का शेयर 392.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। टार्गेट के लिहाज से ये लॉन्ग टर्म में 37% का रिटर्न दे सकता है।

क्या कहते हैं आंकड़े?

ANTIQUE की रिपोर्ट के मुताबिक, कोल इंडिया को FY25 में 788 मिलियन टन ऑफटेक का लक्ष्य हासिल करने के लिए Q4FY25 में 13% की तेज ग्रोथ करनी होगी। लेकिन 9MFY25 में प्रदर्शन स्थिर ही रहा, जिसका असर लक्ष्य पर पड़ सकता है।

डिविडेंड का गणित

निवेशकों के लिए अच्छी खबर ये है कि कंपनी के पास कैश की कमी नहीं है। ₹15.75 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड पहले ही घोषित हो चुकी है। पूरा साल देखें तो ₹25 प्रति शेयर डिविडेंड का अनुमान है, जो 6% की यील्ड देता है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी के पास ₹30,200 करोड़ रुपये का कैश है। ऐसे में डिविडेंड बांटने को लेकर कंपनी सहज स्थिति में है।

बिलियन टन का सपना

कोल इंडिया का अगला बड़ा टारगेट 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन है, जिसे FY27 तक पूरा करने का प्लान है। इन बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कोल इंडिया नए रास्ते तैयार कर रही है। छत्तीसगढ़ में बन रहा ईस्ट-वेस्ट रेल कॉरिडोर और झारखंड का कोल रेलवे प्रोजेक्ट इस खेल के असली हीरो बन सकते हैं। ये परियोजनाएं कोयले की ढुलाई को तेज और आसान बनाएंगी, जिससे कोल इंडिया अपने 1 बिलियन टन के सपने को सच कर सकेगी।

निवेशकों के लिए मौका

ANTIQUES का मानना है कि कोल इंडिया के स्टॉक में अभी भी काफी दम है। ई-ऑक्शन से ज्यादा कमाई और वॉल्यूम ग्रोथ से स्टॉक में तेजी आ सकती है। फिलहाल, स्टॉक अपने लो-लेवल पर ट्रेड कर रहा है, जिससे यह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए शानदार मौका बन सकता है।

बात करें शेयर के प्रदर्शन की तो 2 जनवरी को बाजार बंद होने तक कोल इंडिया का शेयर 1.64% की बढ़त के साथ 392.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 52 सप्ताह में कंपनी ने 543.55 रुपये का हाई और 368.00 का लो बनाया है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement