facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर आज फिर हुए ढेर, Adani Enterprises का शेयर 26 फीसदी लुढ़का

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 8:20 PM IST
Adani Ports Stock

अदाणी समूह की कंपनी Adani Enterprises का शेयर गुरुवार को लगभग 26 प्रतिशत टूट गया। इसके एक दिन पहले, बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी।

हालांकि, कंपनी का FPO मंगलवार को पूरा सब्सक्राइब हुआ था। बीएसई में कंपनी का शेयर 26.50 प्रतिशत टूटकर 1,564.70 रुपये पर आ गया। दिन के कारोबार में यह 28.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,513.90 रुपये तक गिरा, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है।

अदाणी ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों का प्रदर्शन भी कमजोर

समूह की ज्यादातर अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा। अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 6.13 फीसदी की गिरावट आई, अदाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अदाणी टोटल गैस में 10 फीसदी, अदाणी विल्मर में पांच फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और अदाणी पावर में 4.98 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 5.33 फीसदी और एसीसी के 0.05 फीसदी चढ़े।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा था, “असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के बोर्ड ने फैसला किया है कि FPO पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा। निवेशकों का हित हमारे लिए सबसे जरुरी है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए बोर्ड ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।”

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement