facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Edelweiss फाइनैंशियल सर्विसेज का ₹350 करोड़ का NCD इश्यू लॉन्च, 10% तक रिटर्न का मौका

Advertisement

इस इश्यू के तहत जारी किए जाने वाले NCDs को “CRISIL A+/Stable” (स्थिर आउटलुक के साथ क्रिसिल ए प्लस रेटिंग) दी गई है

Last Updated- March 02, 2026 | 4:11 PM IST
Edelweiss

एडलवाइस फाइनैंशियल सर्विसेज ने सोमवार को 1,000 रुपये प्रति यूनिट के फेस वैल्यू वाले सिक्योर रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के पब्लिक इश्यू की घोषणा की। यह इश्यू 175 करोड़ रुपये (बेस इश्यू साइज) तक का है, जिसमें 175 करोड़ रुपये तक का ग्रीन शू ऑप्शन भी शामिल है। इस तरह कुल इश्यू साइज 350 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

कब खुलेगा NCDs?

इस इश्यू में 10 सीरीज के NCDs हैं, जिन पर फिक्स्ड कूपन मिलेगा। इनकी अवधि 24 महीने, 36 महीने, 60 महीने और 120 महीने है, जिसमें सालाना, मासिक और क्यूम्युलेटिव ब्याज विकल्प उपलब्ध हैं। इन NCDs पर प्रभावी एनुअल यील्ड 8.64 फीसदी से 10.01 फीसदी प्रति वर्ष के बीच है। यह इश्यू सोमवार, 2 मार्च 2026 को खुलेगा और सोमवार, 16 मार्च 2026 को बंद होगा।

 Also Read: रिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स बंद: 44 स्कीमों पर ताला, अब निवेशकों के पैसे का क्या होगा?

NCDs से जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी?

इस इश्यू के माध्यम से जुटाई गई राशि का कम से कम 75 फीसदी हिस्सा कंपनी के मौजूदा लोन के ब्याज और प्रिसिंपल अमाउंट (मूलधन) के रिपेमेंट/प्रिपेमेंट में उपयोग किया जाएगा। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा, बशर्ते कि यह कुल जुटाई गई राशि के 25 फीसदी से ज्यादा न हो।

BSE पर लिस्ट होंगी NCDs

इस इश्यू के तहत जारी किए जाने वाले NCDs को “CRISIL A+/Stable” (स्थिर आउटलुक के साथ क्रिसिल ए प्लस रेटिंग) दी गई है। इस इश्यू के लीड मैनेजर्स ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड और टिप्सन्स कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हैं। निवेशकों को लिक्विडिटी प्रदान करने के लिए इन NCDs को BSE पर लिस्ट किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement