facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Enser Communications IPO: एक और आईपीओ में निवेश का मौका, पढ़ें जरूरी डिटेल्स

Advertisement

आईपीओ लॉन्चिंग में कुल 16.17 करोड़ रुपए का इश्यू शामिल है। इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले कुल 23.1 लाख नए शेयर की पेशकश की गई है।

Last Updated- March 16, 2024 | 9:53 AM IST
IPO

इस साल भी आईपीओ बाजार में खूब हलचल देखी जा रही है। साल की शुरुआत से लेकर अभी तक कई कंपनियों के आईपीओ बाजार में आ चुके हैं। इसी क्रम में एक और कंपनी भी है, जो लोग आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए इस समय मौका है। Enser Communications का आईपीओ लॉन्च हो चुका है।

कंपनी का आईपीओ शुक्रवार को खुला है, और इसमें निवेश के लिए 19 मार्च तक का समय है। हालांकि आईपीओ को निवेशकों से अभी तक कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। शुक्रवार को आईपीओ खुलने के बाद दोपहर करीब 1 बजे तक इश्यू को केवल 0.32 फीसदी सब्सक्राइब किया गया था।

प्राइस बैंड
बता दें, आईपीओ लॉन्चिंग में कुल 16.17 करोड़ रुपए का इश्यू शामिल है। इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले कुल 23.1 लाख नए शेयर की पेशकश की गई है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 70 रुपए प्रति शेयर तय किया है।

इस इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर फास्ट ट्रैक फिनसेक प्राइवेट लिमिटेड है। जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार है।

ये भी पढ़ें- Popular Vehicles IPO : आज हो सकता है अलॉटमेंट, शेयर मिला या नहीं…ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

कंपनी के प्रमोटर

हरिहर सुब्रमण्यम अय्यर, रजनीश ओमप्रकाश सरना, गायत्री रजनीश सरना और सिंधु ससीधरन नायर Enser Communications के प्रमोटर हैं। जबकि यश रजनीश सरना कंपनी के प्रमोटर ग्रुप हैं।

वित्तीय सेहत

पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी का टोटल रेवेन्यू 18.16 करोड़ रुपए था। इसके अलावा अगर कंपनी के प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) की बात करें तो पिछले साल 30 सिंतबर को खत्म हुए पीरियड में यह 2.14 करोड़ रुपए था।

Disclaimer: यहां पर सिर्फ आईपीओ से जुड़ी जानकारी दी गई है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। बिजनेस स्टैंडर्ड सलाह देता है कि निवेशक किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार यानी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।

Advertisement
First Published - March 16, 2024 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement