facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Entero Healthcare के IPO को 1.53 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

Advertisement

Entero Healthcare के IPO को खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 1.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 22 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला।

Last Updated- February 13, 2024 | 8:47 PM IST
IPO

औषधि और चिकित्सा उत्पादों का वितरण करने वाली एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को बोली के अंतिम दिन मंगलवार को 1.53 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 1,600 करोड़ रुपये के IPO के तहत की गई 71,50,100 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,09,49,884 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 1.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 22 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 2.28 गुना बोलियां मिली हैं। IPO के तहत 1,000 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और मौजूदा 47,69,475 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई थी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर यह 600 करोड़ रुपये है। इस पेशकश के लिए 1,195-1,258 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था। IPO खुलने के पहले एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 716 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 8:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement