facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Epack Durable के IPO को दूसरे दिन 3.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

Advertisement

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 3.80 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 7.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Last Updated- January 23, 2024 | 10:02 PM IST
Vikram Solar IPO

Epack Durable के आंरभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के दूसरे दिन मंगलवार को 3.67 गुना अभिदान मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, निर्गम के तहत की गई 1,99,77,615 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 7,33,70,765 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 3.80 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 7.90 गुना अभिदान मिला।

वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित खंड को सिर्फ 17 प्रतिशत अभिदान मिला है। आईपीओ के लिए 218-230 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 640 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। आईपीओ खुलने के पहले कंपनी Epack Durable ने एंकर निवेशकों से 192 करोड़ रुपये जुटाए थे।

वर्ष 2002 में स्थापित Epack Durable लिमिटेड कमरों के एयर कंडीशनर और छोटे घरेलू उपकरण बनाती है। इसके देहरादून और भिवाड़ी में दो उत्पादन संयंत्र हैं।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 9:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement