facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इक्विरस वेल्थ का AUM 10,000 करोड़ रुपये के पार

Advertisement

कंपनी ने कहा कि उसने 2028 तक एयूएम 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

Last Updated- December 11, 2024 | 9:50 PM IST
Equirus Wealth's AUM crosses Rs 10,000 crore इक्विरस वेल्थ का AUM 10,000 करोड़ रुपये के पार

परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी इक्विरस वेल्थ की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 10,000 करोड़ रुपये को पार कर गयी हैं। कंपनी ने इसके साथ 2028 तक इसे 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इक्विरस वेल्थ ने बुधवार को बयान में कहा कि कंपनी ने केवल 18 माह में यह उपलब्धि हासिल की है। इसका कारण उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (एचएनआई) और बड़े निवेशकों की विविध जरूरतों को पूरा करने वाले निवेश समाधानों की पेशकश है।

कंपनी ने कहा कि उसने 2028 तक एयूएम 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके लिए कंपनी अपने समूह निवेश बैंकिंग और इक्विटी अनुसंधान विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए ग्राहक के निवेश लक्ष्यों और जोखिम लेने की क्षमता के अनुरूप नवीन निवेश उत्पादों की पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इक्विरस वेल्थ के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) अभिजीत भावे ने कहा, 10,000 करोड़ रुपये का एयूएम लक्ष्य हासिल करना हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह उल्लेखनीय वृद्धि निवेशकों की जरूरतों के अनुसार उत्पादों की पेशकश और हमारे मूल्यवान ग्राहकों के भरोसे को दर्शाती है।

Advertisement
First Published - December 11, 2024 | 9:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement