facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPOs के लिए रिकॉर्ड वर्ष के बाद भी 2025 में इक्विटी कैपिटल मार्केट की रफ्तार सुस्त

Advertisement

ईसीएम से फंड जुटाने का कुल आंकड़ा 2025 में 5.1 लाख करोड़ रुपये रहा जो 2024 के 6.1 लाख करोड़ रुपये से कम है जबकि पिछले साल आईपीओ ने नए रिकॉर्ड बनाए

Last Updated- January 07, 2026 | 9:46 PM IST
IPO

कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग ने अपनी सालाना मीडिया राउंडटेबल में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक पेशकशों (आईपीओ) में तेजी के बावजूद 2025 में समग्र इक्विटी पूंजी बाजार (ईसीएम) की गतिविधियों में गिरावट आई है।

ईसीएम से फंड जुटाने का कुल आंकड़ा 2025 में 5.1 लाख करोड़ रुपये रहा जो 2024 के 6.1 लाख करोड़ रुपये से कम है जबकि पिछले साल आईपीओ ने नए रिकॉर्ड बनाए। ईसीएम से फंड जुटाने में गिरावट का मुख्य कारण अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम यानी एफपीओ और सेल-डाउन में कमी थी। फॉलो-ऑन में पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी), एफपीओ और राइट्स इश्यू शामिल हैं। सेल-डाउन में ब्लॉक डील और ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2025 में फॉलो-ऑन वॉल्यूम में 53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 89,761 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वर्ष यह 1.9 लाख करोड़ रुपये था। सेल डाउन वॉल्यूम भी 2025 में घटकर 2.30 लाख करोड़ रुपये रह गया जबकि 2024 में यह 2.6 लाख करोड़ रुपये रहा था।

आईपीओ में, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) मांग और कीमत के मामले में अग्रणी बनकर उभरे, जिन्होंने 2025 में एंकर बुक का औसतन 60 फीसदी हिस्सा हासिल किया, जो 2024 में 40 फीसदी था। नई पीढ़ी की तकनीकी कंपनियों के आईपीओ का मुख्य स्थान रहा और इनमें लिस्टिंग के दौरान औसतन 38 फीसदी का लाभ हुआ, जो सभी आईपीओ के औसत से 3 गुना ज्यादा है।

कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के प्रबंध निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक वी. जयशंकर ने कहा, आम तौर पर मिड-कैप और लार्ज-कैप आईपीओ ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। कीमतों में बेहतर अनुशासन रहा है और इससे सभी संबंधित पक्षों को बेहतर परिणाम मिले हैं।

जयशंकर ने कहा कि 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के निर्गम आकार वाले आईपीओ ने औसतन लगभग 19 फीसदी का लिस्टिंग लाभ हासिल किया जबकि छोटे निर्गम आकार वाले आईपीओ के लिए यह लाभ 9 फीसदी था।

जयशंकर ने कहा, दूसरी छमाही में आईपीओ गतिविधियों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और इसे हम पिछले कुछ वर्षों से देख रहे हैं। दूसरे छमाही में गतिविधियां ज्यादा रहती है। वित्तीय संस्थान समूह (एफआईजी), न्यू ऐज टेक और औद्योगिक क्षेत्र आईपीओ गतिविधियों में अग्रणी रहे। निवेश बैंक ने कहा कि ईसीएम फंड का कुल संग्रह 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement