facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ESAF SFB IPO Listing: धनतेरस के मौके पर निवेशकों की हुई चांदी, मिला 20 फीसदी लिस्टिंग गेन

Advertisement

स्मॉल फाइनेंस बैंक का 463 करोड़ रुपये का आईपीओ 3-7 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। ओवरऑल यह आईपीओ 77 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Last Updated- November 10, 2023 | 11:55 AM IST
Mobikwik IPO

ESAF SFB IPO Listing: कमजोर बाजार में भी आज ESAF Small Finance Bank के शेयरों की दमदार एंट्री हुई है। आईपीओ के तहत 60 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 71.90 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 19.83 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। इतना ही नहीं लिस्टिंग के बाद भी शेयरों में तेजी बरकरार रही, शेयर बढ़कर 73.31 रुपये पर पहुंच गया है यानी कि अब आईपीओ निवेशक 22.18 फीसदी मुनाफे में हैं।

बता दें, ग्रामीण क्षेत्रों में लोन देने वाले ESAF Small Finance Bank में निवेशकों ने रुचि दिखाई थी और ओवरऑल यह 77 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

IPO को कैसा मिला था रिस्पांस

स्मॉल फाइनेंस बैंक का 463 करोड़ रुपये का आईपीओ 3-7 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। ओवरऑल यह आईपीओ 77 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 6,51,16,667 नए शेयर जारी हुए हैं और 1,20,50,000 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है।

ESAF SFB के बारे में

इस बैंक की स्थापना 1992 में हुई। यह बैंक खुदरा लोन, MSME लोन, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनंस को लोन और खेती के लिए कर्ज मुहैया कराता है। वित्तीय लेनदेन पर नजर डालें तो मार्च 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक इसके नेटवर्क में 700 आउटलेट्स, 743 कस्टमर सर्विस सेंटर्स, 20 बिजनेस करेंस्पॉन्डेंट्स और 481 बिजनेस फैसेलिटेटर्स हैं।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 11:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement