facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ESAF Small Finance Bank IPO : 3 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा आईपीओ, 463 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement

इस ऑफर में ESAF Small Finance Bank द्वारा 390.7 करोड़ रुपये के शेयरों को नए सिरे से जारी किए जाएंगे।

Last Updated- October 30, 2023 | 11:16 AM IST
Shadowfax Technologies IPO
ESAF Small Finance Bank IPO

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF Small Finance Bank) का आईपीओ 3 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का लक्ष्य 463 करोड़ रुपये जुटाने का है।

इस हफ्ते का तीसरा पब्लिक इश्यू

सेलो वर्ल्ड और मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर के बाद इस हफ्ते आने वाले यह तीसरा आईपीओ होगा।

यह भी पढ़ें : WomanCart IPO Listing: ब्यूटी प्रोडक्ट्स कंपनी की धांसू लिस्टिंग से निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

जानें आईपीओ से जुड़ी जरूरी जानकारी…

एंकर निवेशक 2 नवंबर को बोली लगा सकेंगे। वहीं, सब्सक्रिप्शन के लिए 3 नवंबर को खुलेगा और 7 नवंबर तक के लिए बाली लगाई जा सकेगी। इश्यू के लिए प्राइस बैंड की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

इस ऑफर में ESAF Small Finance Bank द्वारा 390.7 करोड़ रुपये के शेयरों को नए सिरे से जारी किए जाएंगे। तीन शेयरधारकों द्वारा 72.3 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

प्रमोटर ईएसएएफ फाइनेंशियल होल्डिंग्स, ओएफएस (OFS) के माध्यम से 49.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी, जबकि पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ओएफएस में 23.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी।

यह भी पढ़ें : पारिवारिक विवाद में फंसा JM Baxi Ports का IPO

इसके अलावा, केरल स्थित स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने कर्मचारियों के लिए 12.5 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर आरक्षित किए हैं।

नेट फ्रेश इश्यू का उपयोग भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और व्यवसाय को बढ़ाने के लिए बैंक के टियर – I पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

बैंक को आईपीओ योजना पर आगे बढ़ने के लिए 17 अक्टूबर को बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल गई थी।

यह भी पढ़ें : 12 कंपनियां 15,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए IPO लाने की तैयारी में

किस दिन होगी लिस्टिंग

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 10 नवंबर तक आईपीओ शेयरों के अलॉटमेंट के आधार को अंतिम रूप देगा और इक्विटी शेयर 15 नवंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट खातों में जमा कर दिए जाएंगे।

आईपीओ शेड्यूल के अनुसार, इसके इक्विटी शेयरों में ट्रेडिंग 16 नवंबर से शुरू होगी।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement