facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ESG खुलासा मानक बनेगा आसान, SEBI ने रखा प्रस्ताव

Advertisement

सेबी (SEBI) ने वैल्यू चेन भागीदारों के लिए खुलासे को अनुपालन या स्पष्टीकरण के आधार के बजाय पहले वर्ष के लिए स्वैच्छिक बनाने का भी प्रस्ताव दिया है।

Last Updated- May 23, 2024 | 10:29 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सूचीबद्ध कंपनियों और उनकी वैल्यू चेन के भागीदारों के पर्यावरण, समाज और प्रशासन (ESG) संबंधित खुलासा मानकों को आसान बनाने का प्रस्ताव रखा है।

बाजार नियामक सिर्फ उन वैल्यू चेन भागीदारों के लिए ईएसजी मानकों पर खुलासे को अनिवार्य करने की योजना बना रहा है जिनके पास व्यक्तिगत रूप से मूल्य के हिसाब से कंपनी की खरीद या बिक्री का 2 प्रतिशत या अधिक हिस्सा है।

सेबी ने वैल्यू चेन भागीदारों के लिए खुलासे को अनुपालन या स्पष्टीकरण के आधार के बजाय पहले वर्ष के लिए स्वैच्छिक बनाने का भी प्रस्ताव दिया है। पिछले निर्देश में कहा गया कि शीर्ष-250 सूचीबद्ध कंपनियों को वित्त वर्ष 2024-25 से अपनी सालाना रिपोर्टों में वैल्यू चैन भागीदारों के ईएसजी मानकों का खुलासा करना होगा। यह खुलासा वैल्यू चेन भागीदारों के लिए है, जिसमें संचयी रूप से 75 प्रतिशत खरीद या बिक्री शामिल है।

नए प्रस्ताव का लक्ष्य इस अनुपालन को आसान बनाना है। ये खुलासे बिजनेस रेस्पोंसिबिलिटी ऐंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग (BRSR) कोर के अनुरूप मुख्य संकेतकों का हिस्सा होंगे। बीआरएसआर कोर सीमित मानकों के साथ सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अनिवार्य ईएसजी डिस्क्लोजर है।

बीआरएसआर शीर्ष-1000 सूचीबद्ध कंपनियों के लिए पहले से ही अनिवार्य है। पर्यावरण संबंधी खुलासों के लिए नए मापदंडों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, पानी की बर्बादी, खपत और उपचार, अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य पर आश्वासन की जरूरत होगी। इनमें खासकर विनिर्माण कंपनियों के लिए प्रत्येक बिक्री एवं खरीद ऑर्डर स्तर पर ईएसजी-संबंधित जानकारी जुटाना शामिल है।

इन बदलावों का मकसद उन छोटी कंपनियों पर खर्च के बोझ से जुड़ी चिताएं दूर करना है, जो बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों को आपूर्ति करती हैं और उन्हें ऐसे खुलासे की रिपोर्टिंग एवं पुष्टि के लिए प्रक्रियाएं और डेटा प्रणालियां तैयार करने की जरूरत होती है जिसमें समय लगता है। अनुपालन संबंधित बोझ घटाने के अन्य प्रयास में सेबी ने ईएसजी डेटा ‘एश्योरेंस’ को ‘एसेसमेंट’ में बदलने का प्रस्ताव रखा है।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement