facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Exicom Tele-Systems के IPO को पहले दिन 10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

Advertisement

कंपनी के 429 करोड़ रुपये के IPO में 1,82,23,540 शेयरों की पेशकश पर 18,23,99,200 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

Last Updated- February 27, 2024 | 8:51 PM IST
Mamata Machinery IPO

EV चार्जर बनाने वाली कंपनी एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स लि. (Exicom Tele-Systems Ltd) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को निर्गम के पहले ही दिन मंगलवार को 10 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 429 करोड़ रुपये के IPO में 1,82,23,540 शेयरों की पेशकश पर 18,23,99,200 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

यह 10.01 गुना बैठता है। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 27.11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 19.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 73 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला। निर्गम खुलने के कुछ ही घंटे में इसे पूर्ण सब्सक्रिप्शन मिल गया। IPO के तहत 329 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं।

इसके अलावा इसमें 100 करोड़ रुपये की 70.42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी शामिल है। फिलहाल कंपनी में नेक्स्टवेव कम्युनिकेशंस के पास 76.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

प्रवर्तक समूह के हिस्से एचएफसीएल के पास 7.74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कुल मिलाकर प्रवर्तकों की कंपनी में 93.28 प्रतिशत हिस्सेदारी है। IPO के लिए मूल्य दायरा 135 से 142 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 8:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement