facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS Motor और Star Health पर एक्सपर्ट्स का भरोसा, जानिए इन 2 शेयरों में क्यों दिख रहा दमदार रिटर्न का मौका

Advertisement

TVS Motor को बढ़ती दोपहिया और ईवी मांग का सहारा, जबकि Star Health मजबूत रिटेल इंश्योरेंस कारोबार के दम पर निवेशकों की पसंद बनी हुई है

Last Updated- June 02, 2026 | 8:07 AM IST
Stock Market today

शेयर बाजार में ऐसे शेयरों की तलाश हमेशा रहती है जिनके कारोबार में दम हो और आगे बढ़ने की अच्छी संभावना दिख रही हो। इस समय ऑटो सेक्टर की TVS Motor और हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर की Star Health ऐसी ही कंपनियों में शामिल हैं। दोनों कंपनियों के बिजनेस में लगातार मजबूती दिख रही है और इसी वजह से कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान ने इन शेयरों को लेकर सकारात्मक नजरिया रखा है।

TVS Motor पर क्यों है भरोसा?

TVS Motor का शेयर इस समय करीब 3,355 रुपये के आसपास है। कंपनी को आने वाले समय में दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग का फायदा मिल सकता है। अगर जीएसटी में राहत मिलती है तो पूरे सेक्टर को इसका लाभ होगा और TVS Motor इससे सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाली कंपनियों में हो सकती है।

कंपनी ने स्कूटर और प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि उसकी बाजार हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है। नए मॉडल लॉन्च करने की रणनीति भी कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। निर्यात बाजार में भी TVS की पकड़ मजबूत हुई है। अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है। वहीं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी TVS मजबूत स्थिति में है। iQube जैसे मॉडल की अच्छी मांग के चलते कंपनी 25 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी बनाए हुए है।

आने वाले समय में इलेक्ट्रिक दोपहिया और तीनपहिया वाहनों के नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। साथ ही कंपनी अपने डीलर नेटवर्क का भी विस्तार कर रही है। इससे उसकी पहुंच और बढ़ सकती है। हालांकि कच्चे माल की बढ़ती कीमतें चुनौती बनी हुई हैं, लेकिन लागत कम करने, निर्यात से बेहतर कमाई और जरूरत पड़ने पर कीमत बढ़ाने जैसे कदम कंपनी की मदद कर सकते हैं। इन्हीं वजहों से TVS Motor पर ‘ADD’ रेटिंग दी गई है और शेयर के लिए 3,925 रुपये का टारगेट तय किया गया है।

Star Health पर क्यों है खरीदारी की सलाह?

Star Health देश की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है। कंपनी का फोकस रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस पर है, जिससे उसे बेहतर मुनाफा और ग्राहकों को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलती है। कंपनी करीब 2.8 करोड़ लोगों को बीमा सुरक्षा देती है और उसका पॉलिसी रिन्यूअल रेट करीब 99 फीसदी है। यह दिखाता है कि ग्राहक कंपनी पर भरोसा करते हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का ग्रॉस रिटन प्रीमियम 20,369 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 16 फीसदी ज्यादा है। आगे भी इसी तरह की ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है।

कंपनी के मुनाफे में भी सुधार हुआ है। बीमा कारोबार से होने वाली कमाई बढ़ी है और खर्चों पर भी बेहतर नियंत्रण देखने को मिला है। इसी वजह से कंपनी की लाभप्रदता मजबूत हुई है। Star Health की एक और खास बात इसका बड़ा एजेंट नेटवर्क है। कंपनी के करीब 7 लाख एजेंट हैं। इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी तेजी से कारोबार बढ़ रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों बढ़ सकते हैं। इसी आधार पर Star Health के शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग दी गई है और इसके लिए 610 रुपये का टारगेट रखा गया है।

डिस्क्लेमर: यह राय कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान की है। निवेश का कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Advertisement
First Published - June 2, 2026 | 7:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement