facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

F&O में सख्ती का ब्रोकिंग शेयरों पर मिलाजुला असर; BSE का शेयर चढ़ा, ऐंजल वन का शेयर गिरा

Advertisement

सेबी के नए नियमो को ब्रोकरों के वॉल्यूम पर चोट करने वाला माना जा रहा है।

Last Updated- October 03, 2024 | 9:28 PM IST
Strictness in F&O has mixed effect on broking shares, BSE shares rose, Angel One shares fell F&O में सख्ती का ब्रोकिंग शेयरों पर मिलाजुला असर, BSE का शेयर चढ़ा, ऐंजल वन का शेयर गिरा

डेरिवेटिव ट्रेडिंग के नियमों पर बाजार नियामक सेबी की सख्ती की घोषणा के बाद एकमात्र सूचीबद्ध स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का शेयर 3 फीसदी चढ़ गया जबकि अग्रणी डिस्काउंट ब्रोकर ऐंजल वन का शेयर 4.5 फीसदी उछल गया। अन्य सूचीबद्ध ब्रोकरेज फर्मों के शेयरों में भी गिरावट आई। सेबी के नए नियमो को ब्रोकरों के वॉल्यूम पर चोट करने वाला माना जा रहा है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर 2.3 फीसदी गिरा जबकि 5पैसा कैपिटल 2.9 फीसदी टूटा। आदित्य बिड़ला मनी में 3.5 फीसदी और जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शेयर में 1.7 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई और ऐंजल वन में बढ़ोतरी विश्लेषकों की इस रिपोर्ट के बाद हुई जिसमें उन्होंने उनकी आय पर अनुमान से कम असर की संभावना जताई है।

सेबी ने डेरिवेटिव कारोबार में उतरने पर ज्यादा अवरोध लगाए हैं और मार्जिन की जरूरत में इजाफा किया है। इसके अलावा वायदा एवं विकल्प बाजार में खुदरा निवेशकों के बढ़ते जुनून पर लगाम के लिए कुछ अन्य कदम भी उठाए हैं।

विश्लेषकों और बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि 20 नवंबर के बाद तब सही तस्वीर सामने आएगी जब ज्यादातर बदलाव लागू होंगे। हालांकि उनका अनुमान है कि बाजार के अग्रणी एनएसई के मुकाबले बीएसई पर कम असर पड़ेगा।

बीएसई का शेयर 3 फीसदी की बढ़त के साथ 3,980 रुपये पर बंद हुआ जो कारोबारी सत्र में 8 फीसदी तक उछल गया था। बीएसई के पास साप्ताहिक एक्सपायरी वाले सिर्फ दो प्रॉडक्ट हैं जबकि एनएसई के पास चार।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एनएसई का ऑप्शन प्रीमियम टर्नओवर 40 फीसदी तक प्रभावित हो सकता है जबकि बीएसई का 20 फीसदी। हालांकि हाल में टैरिफ में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए आय पर असर कम रहेगा और हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 26 के ईपीएस पर एनएसई पर 20 फीसदी और बीएसई पर 5 फीसदी का असर होगा। यह अनुमान पूरे साल के लिए है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनएसई के राजस्व पर करीब 30 फीसदी असर की संभावना है जबकि बीएसई पर करीब 10-12 फीसदी।

ऐंजल वन का शेयर कारोबारी सत्र में सात फीसदी से ज्यादा चढ़ा लेकिन अंत में 4.5 फीसदी की बढ़त के साथ 2,716 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज ने ऐंजल वन पर खरीद रेटिंग बरकरार रखी है। अग्रणी डिस्काउंट ब्रोकर जीरोधा भी नए नियम लागू होने पर अपने शुल्कों में बदलाव पर विचार कर सकती है।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement