facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FDI इक्विटी की आवक 15 प्रतिशत घटकर 36.75 अरब डॉलर पहुंची

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 11:14 PM IST

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 3 तिमाहियों के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी इक्विटी निवेश की आवक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 15 प्रतिशत घटकर 36.75 अरब डॉलर रह गई है।

कुल एफडीआई में गैर निगमित निकायों की इक्विटी पूंजी, पुनर्निवेश से कमाई और अन्य पूंजी शामिल होती है। यह अप्रैल-दिसंबर के दौरान 55 अरब डॉलर रही है, जो एक साल पहले 60.4 प्रतिशत थी। इसमें 8 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इस साल की शुरुआत से ही एफडीआई का प्रवाह घट रहा है। प्रमुख बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी जैसे बाहरी वजहों से ऐसा हुआ है। साल की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान यह संकुचन 14 प्रतिशत था। पिछले वित्त वर्ष के दौरान एफडीआई इक्विटी प्रवाह 1 प्रतिशत कम हुआ था। उसके पहले वित्त वर्ष 21 और वित्त वर्ष 20 में क्रमशः 19 प्रतिशत और 13 प्रतिशत की तेज वृद्धि हुई थी।

DPIIT द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक सिंगापुर सबसे बड़ा निवेशक देश बनकर उभरा है, जहां से अप्रैल-दिसंबर के दौरान 13.07 अरब डॉलर इक्विटी प्रवाह आया है। इसके बाद अमेरिका (4.95 अरब डॉलर), मॉरीशस (4.73 अरब डॉलर) संयुक्त अरब अमीरात (3.1 अरब डॉलर), नीदरलैंड्स (2.16 अरब डॉलर), ब्रिटेन (1.61 अरब डॉलर), जापान (1.43 अरब डॉलर), साइप्रस (1.15 अरब डॉलर), केमैन आइलैंड (62.2 करोड़ डॉलर), जर्मनी (35 करोड़ डॉलर) शीर्ष 10 निवेशक देशों में शामिल हैं।

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर विनिर्माण में सबसे ज्यादा 8.07 अरब डॉलर एफडीआई आया है। इसके बाद सेवा क्षेत्र में 6.56 अरब डॉलर आया है, जिसमें वित्तीय, बैंकिंग, बीमा और आउटसोर्सिंग आदि शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement