facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fedbank Financial Services की IPO से 1,400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना 

Advertisement

श्रीनिवासन ने कहा कि सेबी को आईपीओ दस्तावेजों पर विचार करने में कुछ समय लगेगा। आईपीओ अगले 90 से 100 दिन में आ सकता है।

Last Updated- July 30, 2023 | 3:43 PM IST
Mamata Machinery IPO

फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services IPO) ने 2023 के अंत तक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) से 1,400 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी की प्रवर्तक इकाई फेडरल बैंक के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दक्षिण भारत के बैंक की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) ने पिछले सप्ताह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास नए सिरे से आईपीओ दस्तावेज जमा कराए हैं। पूर्व में भी कंपनी ने आईपीओ दस्तावेज जमा कराए थे, लेकिन वह आईपीओ नहीं ला पाई थी।

फेडरल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक श्याम श्रीनिवासन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘फेडफिना आईपीओ से 1,200 से 1,400 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। हमारा इरादा चालू कैलेंडर साल में आईपीओ लाने का है।’’

अगले 90 से 100 दिन में आ सकता है आईपीओ

उन्होंने कहा कि एनबीएफसी इकाई के पास पर्याप्त पूंजी है। कंपनी 2024 की शुरुआत तक अपनी वृद्धि जरूरतों को पूरा कर सकती है। श्रीनिवासन ने कहा कि सेबी को आईपीओ दस्तावेजों पर विचार करने में कुछ समय लगेगा। आईपीओ अगले 90 से 100 दिन में आ सकता है।

खुदरा वित्त केंद्रित कंपनी का इरादा नए शेयर जारी कर 750 करोड़ रुपये जुटाने का है। वहीं फेडरल बैंक (1.64 करोड़ शेयर) और निजी इक्विटी कंपनी ट्रू नॉर्थ (5.38 करोड़ शेयर) बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत शेयर बेचेंगी।

फिलहाल फेडरल बैंक की फेडफिना में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पूर्व में श्रीनिवासन ने कहा था कि एनबीएफसी को सूचीबद्ध कराने के बाद भी इसमें फेडरल बैंक की बहुलांश हिस्सेदारी रहेगी। भाषा अजय अजय पाण्डेय

Advertisement
First Published - July 30, 2023 | 3:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement