facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मजबूत ग्रोथ के चलते मुनाफा बनाने को तैयार Bank Stock; ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग, जारी किया नया टारगेट

Advertisement

प्राइवेट बैंक Federal Bank अपने लोन पोर्टफोलियो सुधार और मजबूत जमा फ्रैंचाइज के कारण निवेशकों के लिए आकर्षक बन गया है।

Last Updated- September 16, 2025 | 12:01 PM IST
federal bank share price

प्राइवेट बैंक Federal Bank निवेशकों के लिए अब आकर्षक विकल्प बनता दिख रहा है। इस समय इसका शेयर ₹194 पर ट्रेड कर रहा है और एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में इसका टारगेट प्राइस ₹214 रखा गया है। यानी निवेशकों को 10% तक बढ़त का मौका मिल सकता है। भविष्य में मजबूती से बढ़ने के लिए बैंक अपनी शाखाओं की संख्या कम कर रहा है और डिजिटल सेवाओं और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है।

क्यों बढ़ सकता है Federal Bank का शेयर

बैंक ने अपने लोन पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। अब ज्यादा फिक्स्ड रेट लोन हैं और ईबीएलआर (EBLR) लोन कम हुए हैं। इसका मतलब है कि आने वाले समय में बैंक के मार्जिन यानी मुनाफे पर असर कम होगा और वह धीरे-धीरे बेहतर हो सकता है। साथ ही, बैंक की एसेट क्वालिटी भी ठीक बनी हुई है। माइक्रोफाइनेंस लोन में समस्याएं अब कम हो रही हैं और बिजनेस और कॉमर्शियल व्हीकल लोन में भी केवल थोड़ी चिंता है, जो गंभीर नहीं मानी जा रही। बैंक ने अगले वित्त वर्ष FY26 में क्रेडिट कॉस्ट 55bps रहने का अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें: सरकारी Defence Stock पर ब्रोकरेज बुलिश, 34% अपसाइड का अनुमान; टारगेट प्राइस भी बढ़ाया

इसके अलावा, बैंक H2 यानी साल की दूसरी छमाही से तेजी से लोन देने और अपने कारोबार को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। बैंक मध्यम और हाई रिटर्न वाले लोन सेक्टर में विस्तार करेगा। FY26 में बैंक का टारगेट है कि वह नॉमिनल GDP के 1.2 गुना लोन ग्रोथ करे। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY25-28 के बीच बैंक 16% की सालाना औसत ग्रोथ (CAGR) दे सकता है।

Federal Bank Stock का लॉन्गटर्म आउटलुक

ब्रोकरेज का मानना है कि FY26 में बैंक का RoA और RoE क्रमशः लगभग 1.1% और 11% रह सकता है। लेकिन FY27-28 में यह क्रमशः 1.3-1.4% और 13-15% तक बढ़ सकता है। इसका कारण है बेहतर लोन पोर्टफोलियो, कम लागत वाले फंड, मजबूत जमा (Deposit) फ्रैंचाइज और बढ़ती फीस से होने वाली आमदनी। इन सब से बैंक की स्थिति लंबे समय में मजबूत रहेगी और निवेशकों के लिए लाभ का मौका बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: सुजलॉन को टाटा पावर रिन्यूएबल से मिला FY26 का सबसे बड़ा ऑर्डर, 3 राज्यों में लगेंगे 838 MW के प्रोजेक्ट

निवेश की सिफारिश

इन सब कारणों के आधार पर एक्सिस सिक्योरिटीज ने Federal Bank के शेयर को खरीदने (BUY) की सलाह दी है। रिपोर्ट के अनुसार, निवेशकों को 10% तक की बढ़त के साथ लॉन्गटर्म मुनाफा मिलने की संभावना है।

Advertisement
First Published - September 16, 2025 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement