facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 11:53 AM IST
Jerome Powell, US Fed chair

फेडरल रिजर्व ने लगातार सातवीं बार ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है। फेड रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट 0.50% बढ़ा दिया है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने इस साल सातवीं बार ब्याज दरों में बढ़त की है। हालांकि इस बार दरों में पहले के मुकाबले कम बढ़त की गई है। महंगाई पर काबू पाने के लिए फेड रिजर्व ने ऐसे संकेत दिए हैं कि अभी आगे चलकर ब्याज दरों में और बढ़ोत्तरी भी की जा सकती है।

ब्याज दरों में आधा फीसदी बढ़ोत्तरी के बाद अमेरिका में बेंचमार्क रेट 4.25% से बढ़कर 4.5% हो गया है। ये रेट अमेरिका के पिछले 15 साल में सबसे ज्यादा है। बता दें, इससे पहले फेड रिजर्व ने 0.75% इंटरेस्ट रेट बढ़ाया था।

ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2023 के आखिरी तक ये बढ़कर 5 से 5.25% के बीच भी पहुंच सकता है। इस रेट बढ़ाने को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ब्याज दरें बढ़ेंगी तो कंज्यूमर और बिजनेस लोन भी महंगा हो सकता है। जिसके चलते मंदी का खतरा और भी बढ़ सकता है।

गौरतलब है कि अमेरिका में लगातार पांचवें महीने महंगाई दर की रफ्तार धीमी रही। नवंबर में अमेरिका की महंगाई दर 7.1% रही। यह जून में सबसे ज्यादा 9.1% थी।

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement