facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

फेड की कटौती से एशिया के पिछड़ते बाजारों को मिलेगा सहारा : नोमूरा

Advertisement

नोमूरा ने एमएससीआई एशिया (जापान को छोड़कर) इंडेक्स के मुकाबले भारत के लिए 100 आधार अंक के भारांक की सिफारिश की है।

Last Updated- August 26, 2024 | 9:43 PM IST
Share Market

विदेशी ब्रोकरेज नोमूरा ने एक नोट में कहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर कटौती एशिया के बाजारों के लिए सकारात्मक होगी। हालांकि पिछड़ते बाजार ज्यादा बढ़त हासिल करेंगे। नोमूरा ने मलेशिया व इंडोनेशिया को अपग्रेड किया है जबकि चीन को डाउनग्रेड। ब्रोकरेज ने भारत पर अपना ओवरवेट रुख बरकरार रखा है।

नोमूरा के रणनीतिकार चेतन सेठ ने एक नोट में लिखा है कि मुझे लगता है कि अपेक्षाकृत सुरक्षित ठिकाना वे बाजार और सेक्टर हो सकते हैं, जहां मारामारी कम है (आसियान के हिस्से) या फिर ज्यादातर देसी कारकों से बढ़ने वाले बाजार (भारत/आसियान) होंगे। ऐसे में निवेशकों को ज्यादा रक्षात्मक रहना होगा और उत्तर एशिया जैसे एशियाई साइक्लिकल बाजारों से और निकासी करनी होगी।

दक्षिण पूर्व के एशियाई देशों का संगठन आसियन एशिया के 10 देशों का संगठन है, जिनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और थाइलैंड शामिल हैं। नोमूरा ने एमएससीआई एशिया (जापान को छोड़कर) इंडेक्स के मुकाबले भारत के लिए 100 आधार अंक के भारांक की सिफारिश की है। ब्रोकरेज घरेलू वृद्धि से जुड़े शेयरों (बैंक, इन्फ्रा, चुनिंदा दूरसंचार/कंज्यूमर) और चुनिंदा आईटी को लेकर सकारात्मक है।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement