facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Financial fraud: साइबर धोखाधड़ी में वृद्धि पर सेबी का सख्त रुख, डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Advertisement

निवेश फर्जीवाड़े में हॉन्ग-कॉन्ग, कंबोडिया से चल रहे व्हाट्सऐप समूह का हाथ

Last Updated- May 29, 2024 | 9:44 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

वित्तीय धोखाधड़ी में बढ़ोतरी के बीच बाजार नियामक सेबी ने डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट को निर्देश दिया है कि वे किसी तरह की नकल, पहचान, ट्रेडमार्क, लोगो आदि के इस्तेमाल पर तत्काल कार्रवाई करे और नैशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल में रिपोर्ट करे।

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की एक रिपोर्ट के बाद ये निर्देश आए हैं। इन निर्देशों में कहा गया था कि उसने दूसरे देशों से साइबर के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी और निवेश घोटाले का नया तरीका देखा है जिसमें स्टॉक ब्रोकरों और कंपनी के अधिकारियों की नकल की गई है।

15 मई के इस पत्र में बाजार नियामक सेबी ने डिपॉजिटरीज को सूचित किया है कि उसे स्टॉक मार्केट निवेश धोखाधड़ी में एसएमएस हेडर्स के दुरुपयोग की रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने नए तौर तरीकों में बढ़ोतरी देखी है, जिनमें साइबर अपराधी नकली मोबाइल ऐप, वेबसाइट और व्हाट्सऐप या टेलीग्राम के जरिये स्टॉक ब्रोकरों, वित्तीय सलाहकारों या पूंजी निवेश फर्मों के अधिकारियों की नकल कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि धोखाधड़ी वाले व्हाट्सऐप समूहों का परिचालन कंबोडिया/हॉन्ग-कॉन्ग से हो रहा बताया है। शुरुआती चरण में ये ऐप शायद गूगल प्लेस्टोर, ऐपल एप और वेब लिंक्स के जरिये सर्कुलेट किए गए, जिनका प्रायोजन अधिकाशत: इंस्टाग्राम व फेसबुक विज्ञापनों के जरिये हुआ और ये स्टॉक मार्केट में रुचि रखने वाले यूजर्स को निशाना बना रहे हैं।

ये संदेश ऐसे तैयार किए जाते हैं कि पीड़ितों को लगता है कि एसएमएस सही इकाइयों से आ रहा है और इसी गलतफहमी के साथ वे कदम बढ़ा देते हैं। फरवरी में सेबी ने धोखाधड़ी वाली ट्रेडिंग योजनाओं के खिलाफ सलाह दी थी जिनमें दावा किया गया था कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक घरेलू निवेशकों को इनकी पेशकश कर रहे हैं।

अन्य कई उदाहरणों में धोखाधड़ी करने वालों ने यह दावा करते हुए संदेश और लिंक भेजा कि वे स्टॉक एक्सचेंजों के प्रबंध निदेशक या वरिष्ठ कर्मचारी हैं।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement