facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Flair Writing IPO Listing: फ्लेयर राइटिंग की बाजार में शानदार एंट्री, 65% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू

Advertisement

कंपनी के शेयर ने शुक्रवार को शानदार शुरुआत की और 304 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 65 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध हुए

Last Updated- December 01, 2023 | 12:30 PM IST
Gaudium IVF IPO

कलम बनाने वाली कंपनी फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्री के शेयर ने शुक्रवार को शानदार शुरुआत की और 304 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 65 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर शेयर ने 65.45 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 503 रुपये पर अपनी शुरुआत की। फिर यह 69 प्रतिशत चढ़कर 514 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर यह 64.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 501 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।

कंपनी का शुरुआती कारोबार में बाजार मूल्यांकन 4,771.25 करोड़ रुपये रहा। फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्री के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली लगाने के अंतिम दिन 24 नवंबर को 46.68 गुना अधिक अभिदान मिला था।

कंपनी ने आईपीओ के तहत 292 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये। वहीं बिक्री पेशकश के तहत प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह ने 301 करोड़ रुपये के शेयर रखे थे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 288-304 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 12:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement