facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FMCG कंपनी देगी बोनस शेयर! ऐलान होगा इस दिन, शेयर में तेजी

Advertisement

GRM Overseas के शेयरों में उछाल आया है क्योंकि कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने पर विचार के लिए बोर्ड मीटिंग तय की है।

Last Updated- August 13, 2025 | 2:09 PM IST
GRM Overseas Bonus Share

FMCG ब्रांड GRM Overseas के शेयरों में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली। कंपनी के बोनस शेयर जारी करने के ऐलान के बाद, इसके शेयर 3.9% तक चढ़ गए। दोपहर 01:44 बजे तक GRM Overseas का शेयर ₹382.45 पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी ने बताया कि उसका बोर्ड मीटिंग 20 अगस्त 2025 को होगी, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर चर्चा और मंजूरी दी जाएगी। यह बैठक हरियाणा के पानीपत ज़िले के इसराना तहसील स्थित कंपनी के कॉर्पोरेट ऑफिस और वर्क्स में होगी।

तिमाही नतीजे

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ₹19.1 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹18 करोड़ से 6.11% ज्यादा है। हालांकि, इस दौरान राजस्व 10.9% घटकर ₹334.4 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹375.3 करोड़ था। EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) 10.4% बढ़कर ₹31.6 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹28.6 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी 7.6% से बढ़कर 9.5% हो गया।

कंपनी के बारे में

GRM Overseas, BSE SmallCap इंडेक्स का हिस्सा है और इसका मार्केट कैप ₹2,262.90 करोड़ है। यह कंपनी दूसरी बार बोनस शेयर जारी करने जा रही है। इससे पहले, साल 2021 में कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए थे।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement