facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एफऐंडओ विशेषज्ञ समूह की बैठक अगले सप्ताह

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, ब्रोकरों की संस्था एसोसिएशन ऑफ नैशनल एक्सचेंजेंस मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) अपने सुझाव समिति को सौंपेगी।

Last Updated- July 11, 2024 | 11:17 PM IST
SEBI

तेजी से फल-फूल रहे इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट के लिए मानकों की समीक्षा के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति बाजार कारोबारियों के सुझाव जानने के लिए 15 जुलाई को बैठक करेगी।

ऑप्शन सेगमेंट में रिटेल नुकसान और तेज वृद्धि की चिंताओं के बीच, बाजार नियामक बदलाव लाने पर विचार कर रहा है, जिससे मौजूदा पेशकशों और ढांचे में व्यापक संशोधन को बढ़ावा मिल सकता है।

पिछले महीने, सेबी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व कार्यकारी निदेशक जी पदमनाभन की अध्यक्षता में एक कार्य समूह गठित किया, जिसका मकसद डेरिवेटिव्स सेगमेंट में निवेशक सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन बढ़ाना है।

समिति के एक सदस्य ने कहा कि अगले सप्ताह होने वाली बैठक में, समूह विभिन्न हितधारकों के सुझावों पर विचार करेगा, जिनमें ब्रोकरेज फर्में और स्टॉक एक्सचेंज तथा डिपॉजिटरी जैसे मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन (एमआईआई) शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, ब्रोकरों की संस्था एसोसिएशन ऑफ नैशनल एक्सचेंजेंस मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) अपने सुझाव समिति को सौंपेगी।

सुझावों में साप्ताहिक विकल्पों की समीक्षा, एक सप्ताह के दौरान कई एक्सपायरी को कम करना, स्ट्राइक प्राइस सीमित करना, पोजीशन लिमिट की इंट्रा-डे निगरानी, मार्जिन जरूरत में वृद्धि और ऑप्शन प्रीमियम का अपफ्रंट कलेक्शन शामिल हैं।

इस घटनाक्रम से अवगत लोगों का कहना है कि ब्रोकरों की संस्था ने इस मुद्दे पर सात-सूत्री सुझाव सौंपने की योजना बनाई है।

मौजूदा समय में, दोनों एक्सचेंजों द्वारा कई इंडेक्स डेरिवेटिव सप्ताह भर में अलग-अलग दिनों पर निपटान करते हैं। इन ऑप्शन उत्पादों में निपटान के दिन कारोबार की मात्रा बढ़ जाती है।

अपनी पिछली बोर्ड बैठक में, बाजार नियामक ने एफऐंडओ सेगमेंट में सिंगल स्टॉक के लिए अधिक कड़े पात्रता मानदंड को मंजूरी दी थी। इस संशोधन की वजह से डेरिवेटिव में दो दर्जन से ज्यादा शेयरों में बदलाव आएगा। इस कदम से एफऐंडओ में शेयरों की संख्या भी मौजूदा 182 से बढ़ जाएगी।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement