facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहले पखवाड़े में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने खरीदे फाइनैंस और ऑटो कंपनियों के शेयर

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 10:12 PM IST
FPI Selling

वित्त वर्ष 2023-24 के पहले दो हफ्ते में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की खरीदारी में वित्तीय सेवा फर्म (financial services firms) और ऑटोमोबाइल (automobiles) कंपनियों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। FPI ने 4,410 करोड़ रुपये के वित्तीय शेयर (finance stocks) खरीदे जबकि 1,259 करोड़ रुपये के ऑटो शेयरों की खरीदारी उन्होंने की। यह जानकारी प्राइम इन्फोबेस (Prime Infobase) के आंकड़ों से मिली।

विश्लेषकों ने कहा कि FPI का नजरिया वित्तीय शेयरों पर तेजी का है क्योंकि ये चुनिंदा क्षेत्रों में शामिल हैं जिनका राजस्व लाभ के लिहाज से परिदृश्य शानदार है।

सूचना प्रौद्योगिकी (1,002 करोड़ रुपये) और धातु (675 करोड़ रुपये) अन्य क्षेत्र रहे जहां विदेशी निवेशकों ने खरीदारी की। FPI ने अप्रैल 2023 के पहले पखवाड़े में 8,765 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

FPI ने तेल व गैस क्षेत्र के 564 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि रियल्टी शेयरों की बिकवाली 278 करोड़ रुपये की रही।

सबसे ज्यादा क्षेत्रीय आवंटन वित्तीय सेवा फर्मों को हुआ और यह पिछले पखवाड़े 34.09 फीसदी पर पहुंच गया, जो इससे पहले 33.5 फीसदी था। इसका बाद आईटी का स्थान रहा, जहां आवंटन 10.54 फीसदी रहा। सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों को आवंटन हालांकि इससे पिछले पखवाड़े के 10.97 फीसदी के मुकाबले कम रहा।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement