facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSE Smallcap कंपनी ने हर शेयर पर ₹25 का डिविडेंड किया घोषित, इसी महीने है रिकॉर्ड डेट

Advertisement

BSE Smallcap कंपनी ने रिकॉर्ड डेट और भुगतान तारीख का भी किया ऐलान

Last Updated- May 05, 2025 | 4:47 PM IST
Dividend

BSE स्मॉलकैप की कंपनी Foseco India Ltd एक ऐसी कंपनी है जो खास किस्म के रसायन बनाती है। इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 250% का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि ₹10 के हर शेयर पर कंपनी ₹25 का डिविडेंड देगी। लेकिन यह पैसा तभी मिलेगा जब कंपनी की सालाना मीटिंग (AGM) में सभी शेयरधारक इसकी मंजूरी देंगे।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों का नाम रजिस्टर में 14 मई 2025 तक होना चाहिए। इसे ही रिकॉर्ड डेट माना जाएगा। AGM में मंजूरी मिलने के बाद कंपनी डिविडेंड का भुगतान या निवेशकों के खाते में ट्रांसफर 19 जून 2025 तक कर देगी।

बीते वर्षों में Foseco India ने कितना डिविडेंड दिया?

Foseco India का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी मजबूत रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने लगातार अपने निवेशकों को अच्छा डिविडेंड दिया है। साल 2024 में कंपनी ने ₹25 प्रति शेयर डिविडेंड दिया। उससे पहले 2023 में ₹15 का स्पेशल डिविडेंड और ₹25 का फाइनल डिविडेंड दिया गया। साल 2022 में भी कंपनी ने ₹25 प्रति शेयर का भुगतान किया था, जबकि 2021 में ₹10 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया था। इससे साफ है कि Foseco India निवेशकों को नियमित रूप से मुनाफे में हिस्सा देती रही है।

शेयर की परफॉर्मेंस कैसी रही है?

Foseco India का शेयर 5 मई 2025 को बीएसई पर ₹3735.35 पर बंद हुआ। कंपनी का वर्तमान मार्केट कैप ₹2,385.57 करोड़ है। पिछले 1 साल में इस शेयर ने लगभग 8% का रिटर्न दिया है, जबकि 2 साल में यह 50% की बढ़त दिखा चुका है। इसके अलावा, 3 साल में इसने 155% का शानदार रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement