facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI निवेश से रुपये को सहारा, डॉलर इंडेक्स की बढ़त कम हुई

Advertisement

डॉलर इंडेक्स शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान बढ़कर 101.06 पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स छह अहम मुद्राओं के बास्केट की माप डॉलर की मजबूती के मुकाबले करता है।

Last Updated- July 21, 2023 | 10:08 PM IST
No threat to the dollar डॉलर को खतरा नहीं
Shutterstock

विदेशी निवेश में मजबूती ने डॉलर इंडेक्स की चढ़त को कम कर दिया और डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 3 पैसा चढ़कर 81.96 पर बंद हुआ। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.99 पर टिका था। डीलरों ने कयास लगाया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उतारचढ़ाव पर लगाम कसने के लिए हस्तक्षेप किया और भारतीय रुपये को 82 रुपये के आसपास बनाए रखने के लिए डॉलर की खरीदारी की।

डॉलर इंडेक्स शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान बढ़कर 101.06 पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स छह अहम मुद्राओं के बास्केट की माप डॉलर की मजबूती के मुकाबले करता है। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, आरबीआई प्रति डॉलर 81.95 के आसपास बाजार में था। अगले हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया 81.80 से 82.20 के दायरे में रहेगा।

गुरुवार को डॉलर ने छह मुद्राओं के बास्केट के मुकाबले मजबूती प्रदर्शित की क्योंकि जो आंकड़े जारी हुए उससे संकेत मिला कि पिछले हफ्ते अमेरिकी नागरिकों की तरफ से बेरोजगारी के लाभ की खातिर जमा कराए गए नए दावों की संख्या में अप्रत्याशित गिरावट आई। इस प्रगति से उम्मीद बंधी कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रख सकता है ताकि अर्थव्यवस्था में सुदृढ़ता बनी रहे।

Also read: Stock Market में मचा कोहराम, Sensex में 888 अंकों की बड़ी गिरावट, Nifty 19,750 के करीब

इस बीच, सरकारी बॉन्डों ने नुकसान पलट दिया और दिन के निचले स्तर पर टिका क्योंकि ट्रेडरों ने मनोविज्ञान के लिहाज से अहम प्रतिफल स्तरों पर स्टॉकिंग की। 10 वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड शुक्रवार को 7.08 फीसदी पर टिका। 10 वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल दिन के उच्चस्तर 7.10 फीसदी को छू गया था, जो अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में बढ़ोतरी को ट्रैक कर रहा था। डीलरों ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी प्रतिफल बढ़कर 3.85-3.86 फीसदी तक पहुंच गया, ऐसे में प्रतिफल 7.10 फीसदी तक चढ़ गया था। इसके बाद 7.08-7.09 फीसदी के प्रतिफल के करीब आक्रामकता से म्युचुअल फंडों ने खरीद की क्योंकि उनका मानना है कि यहां से प्रतिफल गिर सकता है।

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement