facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावना

Advertisement
Last Updated- June 03, 2023 | 4:17 PM IST
FPI Trend: Continuous selling by foreign investors stopped, buyers became buyers after two months, pumped Rs 15,446 crore into the market विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का दौर थमा, दो महीने बाद बने खरीदार, बाजार में झोंके 15,446 करोड़ रुपये

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मई में भारतीय शेयर बाजारों में 43,838 करोड़ रुपये का निवेश किया।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि मई में बाजार में FPI लिवाल रहे और उन्होंने शेयर बाजार और प्राथमिक बाजार के जरिए कुल मिलाकर 43,838 करोड़ रुपये का निवेश किया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के बीच एक सर्वेक्षण से पता चला है कि भारत अब सभी उभरते बाजारों के बीच सबसे आकर्षक है। इस पर निवेशकों के बीच आम सहमति है। मई में, भारत ने सभी उभरते बाजारों में सबसे बड़ा निवेश आकर्षित किया। वहीं दूसरी तरफ FPI चीन में बिकवाल रहे थे।

FPI के जून में भी भारत में अपना निवेश जारी रखने की संभावना है क्योंकि लेटेस्ट GDP डेटा और हाई फ्रीक्‍वेंसी इंडीकेटर्स से मिल रहे पॉजिटिव संकेत एक मजबूत अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि फाइनैंशियल, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम और निर्माण सेक्टर बड़े निवेश को आकर्षित कर रहे हैं।

अगले कुछ कारोबारी सत्रों में निफ्टी 18,887 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच सकता है और रिकॉर्ड तोड़ सकता है। उन्होंने कहा, लेकिन रिकॉर्ड स्तर पर बिकवाली का दबाव है क्योंकि मूल्यांकन चिंता का विषय बनेगा।

Advertisement
First Published - June 3, 2023 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement