facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI ने मई में अबतक शेयरों में 30,945 करोड़ रुपये डाले

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 11:46 AM IST
FPI

मजबूत वृहद आर्थिक बुनियाद, ब्याज दरों में कमी की संभावना, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और शेयरों के मूल्यांकन में गिरावट के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) मई में अबतक भारतीय शेयर बाजार में 30,945 करोड़ रुपये डाले हैं।

इसके साथ एफपीआई का भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध प्रवाह इस साल 16,365 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि आगे चलकर भारतीय अर्थव्यवस्था तथा कंपनियों की आमदनी बढ़ने की संभावनाओं के बीच भारत में एफपीआई का निवेश प्रवाह जारी रहेगा।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने दो मई से 19 मई के दौरान भारतीय शेयरों में शुद्ध रूप से 30,945 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने शेयरों में शुद्ध रूप से 11,630 करोड़ रुपये और मार्च में 7,936 करोड़ रुपये डाले थे। मार्च का निवेश मुख्य रूप से अमेरिका स्थित जीक्यूजी पार्टनर्स द्वारा अडाणी समूह की कंपनियों में आया था।

इसके अलावा, 2023 के पहले दो माह में एफपीआई ने शेयरों से शुद्ध रूप से 34,000 करोड़ रुपये से अधिक निकाले थे। मई में शेयरों के अलावा एफपीआई ने ऋण या बॉन्ड बाजार में भी 1,057 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 11:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement