facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI ने बीते सप्ताह शेयरों में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक डाले

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में एफपीआई ने शुद्ध रूप से 7,666 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

Last Updated- February 19, 2023 | 12:12 PM IST
FPI Selling

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का रुझान एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार की ओर स्थानांतरित हुआ है। बीते सप्ताह एफपीआई ने शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 7,600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले सप्ताह (सात से 12 फरवरी) के दौरान एफपीआई ने 3,920 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘बाजार के अडाणी के झटकों से उबरने के साथ ही एफपीआई का प्रवाह सुधरा है। भारतीय शेयर बाजारों की तरफ उनका रुझान फिर बढ़ा है।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जनवरी की शुरुआत से भारत में जो सतत बिकवाली का सिलसिला शुरू हुआ था वह अब बंद हो गया है। ‘‘हालांकि, एफपीआई उच्चस्तर पर फिर बिकवाली कर सकते हैं।’’

आंकड़ों के अनुसार, 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में एफपीआई ने शुद्ध रूप से 7,666 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

श्रीवास्तव ने कहा कि स्थिर अर्थव्यवस्था, मजबूत वृहद आंकड़े और ऊंची वृद्धि की संभावना के बीच एफपीआई अब मूल्यांकन और अन्य चिंताओं से अलग हटकर देखने को तैयार हैं।

इस साल की शुरुआत से 10 फरवरी तक एफपीआई शुद्ध बिकवाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने 38,524 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इसमें जनवरी में उनके द्वारा की गई 28,852 करोड़ रुपये की बिकवाली भी शामिल है।

इस साल अबतक एफपीआई ने शेयरों से शुद्ध रूप से 30,858 करोड़ रुपये निकाले हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने ऋण या बॉन्ड बाजार में शुद्ध रूप से 5,944 करोड़ रुपये डाले हैं।

Advertisement
First Published - February 19, 2023 | 12:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement