facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI ने अप्रैल में अबतक भारतीय शेयर बाजार में 8,643 करोड़ रुपये डाले

Advertisement

विश्लेषकों ने कहा है कि मूल्यांकन उचित स्तर पर होने की वजह से एफपीआई भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे हैं

Last Updated- April 23, 2023 | 2:20 PM IST
FPI Trend: Continuous selling by foreign investors stopped, buyers became buyers after two months, pumped Rs 15,446 crore into the market विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का दौर थमा, दो महीने बाद बने खरीदार, बाजार में झोंके 15,446 करोड़ रुपये

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने अबतक भारतीय शेयर बाजारों में 8,643 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विश्लेषकों ने कहा है कि मूल्यांकन उचित स्तर पर होने की वजह से एफपीआई भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे हैं।

इससे पहले मार्च में एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 7,936 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसमें से ज्यादातर निवेश अमेरिका की जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडाणी समूह की कंपनियों में किया था।

एफपीआई ने चालू वित्त वर्ष की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, तीन अप्रैल से अबतक एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 8,643 करोड़ रुपये डाले हैं।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एफपीआई प्रवाह की दृष्टि से भारत जैसी अर्थव्यवस्थाओं में स्थिति अनुकूल है।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारतीय शेयरों का मूल्यांकन अब उचित स्तर पर आ गया है, जिसकी वजह से एफपीआई लिवाली कर रहे हैं।

समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने शेयरों के अलावा ऋण या बॉन्ड बाजार में 778 करोड़ रुपये डाले हैं।

विभिन्न क्षेत्रों की बात करें, तो एफपीआई ने 15 अप्रैल को समाप्त पखवाड़े में सबसे ज्यादा 4,410 करोड़ रुपये के वित्तीय शेयर खरीदे हैं। इसके अलावा उन्होंने वाहन और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी लिवाली की है।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 2:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement