facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹710 से लेकर ₹1600 तक के टारगेट! ब्रोकरेज ने कहा- आनंद महिंद्रा की कंपनी समेत इन दो स्टॉक्स में खरीदारी का मौका

Advertisement

टेक महिंद्रा और इंडियन बैंक पर राजेश भोसले की बुलिश राय, चार्ट पैटर्न और RSI दे रहे तेजी के संकेत

Last Updated- August 11, 2025 | 8:15 AM IST
Stock Market

शेयर बाजार इन दिनों मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहा है। कभी विदेशी निवेशकों की बिकवाली से दबाव बनता है, तो कभी घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी बाजार को सहारा देती है। ऐसे माहौल में सही समय पर सही शेयर चुनना निवेशकों के लिए आसान नहीं होता। इक्विटी टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले (एंजल वन लिमिटेड) का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में कुछ चुनिंदा और मजबूत ट्रेंड वाले स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए। इसी सोच के तहत, उन्होंने इस हफ्ते के लिए सिर्फ दो शेयरों- टेक महिंद्रा और इंडियन बैंक पर जोर दिया है, जो तकनीकी संकेतों और पैटर्न के आधार पर आगे भी बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।

टेक महिंद्रा: तेजी के नए संकेत

अप्रैल में करीब ₹1180 के निचले स्तर से जून में लगभग ₹1700 तक पहुंचने के बाद टेक महिंद्रा के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। इसके बाद एक महीने तक भावों में गिरावट आई, लेकिन इस हफ्ते 50% रिट्रेसमेंट लेवल पर सपोर्ट लेते ही शेयर ने जोरदार वापसी की। वीकली चार्ट पर बुलिश एंगल्फिंग पैटर्न बनने के साथ ही यह तेजी का नया संकेत दे रहा है। खास बात यह है कि यह पैटर्न 89-WEMA जैसे अहम सपोर्ट स्तर के पास बना है, जिससे ट्रेंड के फिर से ऊपर जाने की संभावना मजबूत हो गई है। वहीं, मोमेंटम इंडिकेटर RSI ने भी ओवरसोल्ड जोन से खरीद का ताजा सिग्नल दिया है। भोसले के मुताबिक, टेक महिंद्रा को ₹1480–₹1470 के बीच खरीदा जा सकता है, स्टॉप लॉस ₹1420 और लक्ष्य ₹1600 रखा जाए।

इंडियन बैंक: मजबूती के साथ ब्रेकआउट

पिछले दो महीनों में बैंकिंग सेक्टर पर दबाव के बावजूद इंडियन बैंक के शेयर ने लगातार मजबूती दिखाई है और अपने मल्टी-मंथ ब्रेकआउट जोन से ऊपर बना रहा है। इस हफ्ते, जबकि बाजार में कमजोरी थी, इस शेयर में 4% से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई और वीकली चार्ट पर फ्लैग पैटर्न का ब्रेकआउट मिला, जो अपट्रेंड जारी रहने का संकेत है। मोमेंटम के मोर्चे पर, मंथली और वीकली RSI 80 से ऊपर है, जबकि डेली RSI का 40 तक आना निवेशकों को गिरावट में खरीदने का मौका दे रहा है। भोसले के अनुसार, इंडियन बैंक को ₹651–₹645 के बीच खरीदना उचित रहेगा, स्टॉप लॉस ₹619 और टारगेट ₹710 रखा जाए।

(नोट: ये विचार राजेश भोसले के निजी हैं। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 8:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement