facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिग्गज PSU Bank Stock अभी और बनाएगा मुनाफा, जोरदार रैली से 4 महीने के हाई पर भाव, एक्सपर्ट की सलाह खरीदें

Advertisement

बीते दो हफ्तों में एसबीआई के शेयर 762 रुपये से बढ़कर 14% की छलांग लगाते हुए 871 रुपये तक पहुंच गए हैं।

Last Updated- December 05, 2024 | 4:54 PM IST
Share Market

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 1% बढ़कर 871 रुपये पर पहुंच गए, जो पिछले चार महीनों का सबसे हाई स्तर है। सरकारी बैंक के शेयर लगातार तीसरे महीने बढ़त में रहे हैं, इस दौरान शेयरों में कुल 4% की तेजी आई है। बीते दो हफ्तों में एसबीआई के शेयर 762 रुपये से बढ़कर 14% की छलांग लगाते हुए 871 रुपये तक पहुंच गए हैं। यह 1 अगस्त 2024 के बाद का सबसे हाई स्तर है। इससे पहले 6 जून को इसका 52-वीक का हाई स्तर ₹912.10 दर्ज किया गया था।

एसबीआई भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक हैसजिसकी बैलेंस शीट 63 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की है। बैंक का परफॉरमेंट रिटेल कारोबार और संचालन के मामले में सबसे अच्छा माना जाता है। इसके बड़े सब्सिडियरी कारोबार और बेहतर भविष्य की उम्मीदों ने इसे और मजबूत बनाया है।

पिछली कुछ तिमाहियों में एसबीआई ने अपनी आमदनी और एसेट क्वालिटी को बेहतर किया है। बैंक का कहना है कि वे ग्रोथ, मुनाफे और स्थिर रिटर्न को बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। बैलेंस शीट में 13-15% की वृद्धि और मजबूत वित्तीय स्थिति से अगले दो साल में बैंक का मुनाफा और बढ़ने की उम्मीद है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट के मुताबिक, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स ने 12 हफ्तों की गिरावट को केवल 3 हफ्तों में रिकवर कर लिया जो एक बड़े बदलाव का संकेत है। इस क्षेत्र में एसबीआई मजबूत स्थिति में है। इसके शेयर 200 दिनों के ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के ऊपर एक मजबूत बेस बनाते नजर आ रहे हैं। पिछले दो महीनों में 4 बार यह 200-दिनों के ईएमए पर सपोर्ट ले चुका है, जिससे ऊंचे स्तरों पर भी खरीदारी की मांग दिखती है।

एक्सिस सिक्योरिटीज के एनालिस्ट ने एसबीआई के लिए ₹1,040 प्रति शेयर का लक्ष्य रखा है। उनका कहना है कि वित्त वर्ष 2024-27 के दौरान एसबीआई 12% की वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) के साथ इनकम में इजाफा कर सकता है। बैंक 1-1.1% का स्थिर RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) बरकरार रख रहा है । इसका श्रेय मजबूत ग्रोथ, बेहतर लोन-डिपॉजिट रेश्यो (LDR), खर्चों को नियंत्रित रखने, क्रेडिट लागत स्थिर रखने और एसेट क्वालिटी सुधारने को दिया गया है।

एसबीआई भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में एक मजबूत विकल्प है। इसकी बैलेंस शीट मजबूत है और देनदारी का आधार भी अच्छा है। शेयरखान का मानना है कि बैंक की कर्ज देने की रफ्तार खुदरा, एसएमई और कॉर्पोरेट सेक्टर में संतुलित तरीके से बढ़ेगी। बैंक ने अपने कामकाज और प्रदर्शन को बेहतर किया है, और आने वाले समय में भी यह प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement