facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिम एशिया में तनाव व महंगाई के आंकड़े तय करेंगे बाजार की चाल, इस हफ्ते इन बड़े फैक्टर्स पर रहेगी नजर

Advertisement

वैश्विक बाजारों में मंदी, पश्चिम एशिया के तनाव और घरेलू महंगाई के आंकड़ों के बीच इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है

Last Updated- June 07, 2026 | 2:53 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Stock Market Outlook This Week: पिछले हफ्ते की सुस्ती के बाद अब नए कारोबारी हफ्ते में भी शेयर बाजार की राह आसान नहीं दिख रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजार की नजरें मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने वाले इसके असर पर टिकी रहेंगी। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का रुख भी बाजार की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

हफ्ते की शुरुआत थोड़े डर और सावधानी के साथ हो सकती है, क्योंकि बीते वीकेंड पर अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक संकेतों के अलावा, घरेलू स्तर पर देश में मानसून की प्रगति और आने वाले महंगाई के आंकड़े भी भारतीय निवेशकों के मूड को प्रभावित करेंगे।

रेलीगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च SPV अजीत मिश्रा के मुताबिक, यह हफ्ता मुख्य रूप से महंगाई के आंकड़ों और वैश्विक आर्थिक डेटा पर निर्भर रहेगा। भारत में निवेशक 12 जून को जारी होने वाले मई महीने के महंगाई के आंकड़ों और इसी दिन आने वाले विदेशी मुद्रा भंडार के डेटा पर नजर रखेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत, कच्चे तेल की कीमतें, करेंसी के उतार-चढ़ाव और ग्लोबल मार्केट का सेंटिमेंट इस हफ्ते फोकस में रहेगा।

Also Read: शेयर बाजार की सुस्ती से टॉप 7 कंपनियों को डूबे ₹1.25 लाख करोड़, रिलायंस को हुआ सबसे तगड़ा नुकसान

अमेरिकी टेक शेयरों में हाहाकार, क्या भारत पर दिखेगा असर?

बीते शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर सोमवार को भारतीय बाजार पर भी दिख सकता है। शुक्रवार को वहां टेक आधारित इंडेक्स नैस्डैक 4.18 फीसदी तक टूट गया। वहीं, S&P 500 में 2.64 फीसदी और डाउ जोंस में 1.35 फीसदी की गिरावट रही।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीणा का कहना है कि वैश्विक बाजारों, खासकर AI और टेक्नोलॉजी सेक्टर के शेयरों में आई इस भारी गिरावट की वजह से भारतीय बाजार की शुरुआत सतर्क रह सकती है। हालांकि, भारतीय बाजार के पास कुछ मजबूत घरेलू फैक्टर्स भी हैं। 

RBI की पॉलिसी के बाद मजबूत हुआ रुपया, देश की मजबूत GDP ग्रोथ और कच्चे तेल के दामों में आई कमी बाजार को सहारा दे सकती है। मीणा ने यह भी कहा कि इस हफ्ते अमेरिका और चीन से कई जरूरी आर्थिक आंकड़े आने हैं, जिसमें बुधवार को आने वाला अमेरिकी महंगाई का डेटा सबसे अहम होगा। इससे यह अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आने वाले समय में ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला कर सकता है।

लाइवलॉन्ग वेल्थ के फाउंडर और रिसर्च एनालिस्ट हरिप्रसाद के. के अनुसार, नैस्डैक में आई 4 फीसदी की गिरावट अप्रैल 2025 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। सेमीकंडक्टर और टेक शेयरों में बिकवाली के कारण ऐसा हुआ। चूंकि भारतीय शेयर बाजार में भी IT सेक्टर का अच्छा-खासा वजन है, इसलिए अमेरिकी बाजार की इस कमजोरी का असर शुरुआती दिनों में हमारे घरेलू मार्केट पर भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से बेहतर या नरम आते हैं, तो इससे दुनिया भर के बाजारों में फिर से जोश लौट सकता है।

बता दें कि इससे पिछले हफ्ते भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही थी। बीते हफ्ते BSE का बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 532.4 अंक यानी 0.71 फीसदी गिरा था, जबकि NSE का निफ्टी भी 181.05 अंक या 0.76 फीसदी नीचे आ गया था।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 7, 2026 | 2:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement