facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹100 से कम दाम पर मिल रहा है यह Airport Share, कंपनी जुटाएगी ₹5,000 करोड़

Advertisement

GMR Airports ने बोर्ड मीटिंग में 5,000 करोड़ रुपये तक की फंडरेज़िंग को मंजूरी दी। कंपनी दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कार्गो सिटी प्रोजेक्ट के लिए नई सहायक कंपनी बनाएगी।

Last Updated- August 22, 2025 | 9:17 AM IST
GMR Airport share

एयरपोर्ट और एयरपोर्ट सेवाओं से जुड़ी कंपनी GMR Airports ने 5,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की योजना का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार (21 अगस्त) को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने एक एनेबलिंग रेजोल्यूशन पास किया है जिसके तहत 5,000 करोड़ रुपये तक की राशि एक या एक से ज्यादा किस्तों में जुटाई जा सकती है। इसके लिए इक्विटी शेयर, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) समेत दूसरी सिक्योरिटीज जारी की जाएंगी। कंपनी ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स (FCCBs) भी जारी किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 3 दमदार स्टॉक्स में ₹790 तक की तेजी! ब्रेकआउट और पॉजिटिव मोमेंटम से दिख रहा अपसाइड

दिल्ली एयरपोर्ट पर बनेगी कार्गो सिटी

GMR Airports ने बताया कि बोर्ड ने एक नई सब्सिडियरी (SPV) बनाने को भी मंजूरी दी है। इस स्पेशल पर्पज व्हीकल के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGIA) पर कार्गो सिटी बनाई जाएगी। कार्गो सिटी IGIA के अंदर 50.5 एकड़ जमीन पर विकसित की जाएगी। यह हवाईअड्डा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और इसे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) संचालित करता है, जो जीएमआर एयरपोर्ट्स की सहायक कंपनी है।

यह भी पढ़ें: SBI और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के स्टॉक में बन रहा है बड़ा मौका! एक्सपर्ट ने बताई वजह

GMR Airports: अन्य प्रोजेक्ट्स और शेयर भाव

GMR Airports ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्गो सिटी के लिए फाइनेंसिंग, डिजाइन, डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और ऑपरेशन का कॉन्ट्रैक्ट जीत लिया है। इसके अलावा कंपनी हैदराबाद और गोवा एयरपोर्ट का भी संचालन करती है। गुरुवार को बीएसई पर GMR Airports का शेयर 2.27% गिरकर ₹88.95 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement