facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोदावरी बायोरिफाइनरीज का आईपीओ 23 अक्टूबर को खुलेगा

Advertisement

आईपीओ 23 से 25 अक्टूबर तक खुलेगा, एंकर निवेशक 22 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे

Last Updated- October 18, 2024 | 11:33 PM IST
Aye finance ipo

एथनॉल तथा जैव-आधारित रसायन बनाने वाली गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड ने 555 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 334-352 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी बयान के अनुसार, आईपीओ 23 अक्टूबर को खुलेगा और 25 अक्टूबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 22 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे।

प्रस्तावित आईपीओ 325 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और प्रवर्तकों तथा एक निवेशक के 230 करोड़ रुपये मूल्य के 65.27 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इस प्रकार आईपीओ का कुल आकार 555 करोड़ रुपये बैठता है। मंडला कैपिटल एजी लिमिटेड बिक्री पेशकश के जरिये 49.27 लाख शेयर बेच रही है।

नए निर्गम से हासिल 240 करोड़ रुपये का इस्तेमाल ऋण भुगतान के लिए और शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 11:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement