facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिगरेट बनाने वाली कंपनी करेगी 2:1 बोनस शेयर का ऐलान! बोर्ड मीटिंग में हो सकता है फैसला

Advertisement

Godfrey Phillips India पहली बार बोनस शेयर देने पर कर रही है विचार, 4 अगस्त को होने वाली बोर्ड मीटिंग में Q1 नतीजों के साथ लिया जा सकता है अहम फैसला।

Last Updated- July 30, 2025 | 10:13 AM IST
GRM Overseas Bonus Share

सिगरेट बनाने वाली प्रमुख कंपनी Godfrey Phillips India आने वाले दिनों में शेयर बाजार में चर्चा में रह सकती है, क्योंकि कंपनी अपने इतिहास में पहली बार बोनस शेयर देने पर विचार कर रही है। यह जानकारी कंपनी ने 28 जुलाई, सोमवार को दी, जब उसने अपनी पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) के नतीजों की तारीख घोषित की।

पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे कब आएंगे?

Godfrey Phillips ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग 4 अगस्त 2025, सोमवार को होने वाली है। इस मीटिंग में अप्रैल से जून तिमाही के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड वित्तीय नतीजे मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। पिछली बार कंपनी ने Q4 FY25 के नतीजे 15 मई को शाम 5:53 बजे घोषित किए थे। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 4 अगस्त को भी कंपनी लगभग इसी समय अपने Q1 नतीजे घोषित कर सकती है।

यह भी पढ़ें: NSDL IPO आज से खुला, ₹135 GMP के साथ ग्रे मार्केट में ज़बरदस्त डिमांड; सब्सक्राइब करें या नहीं?

बोनस शेयर पर ऐतिहासिक फैसला संभव

यही नहीं, Godfrey Phillips के बोर्ड की इसी मीटिंग में बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। कंपनी ने बताया है कि यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो यह बोनस शेयर 2:1 के अनुपात में दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास 1 पूरी तरह चुकता हुआ शेयर है, उन्हें 2 अतिरिक्त मुफ्त शेयर मिल सकते हैं। ये बोनस शेयर कंपनी के रिज़र्व फंड को कैपिटल में बदलकर दिए जाएंगे। हालांकि, यह प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी और अन्य कानूनी मंजूरी मिलने के बाद ही लागू होगा।

कंपनी का पिछला रिकॉर्ड: स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड

यह पहली बार नहीं है जब Godfrey Phillips अपने शेयरधारकों को रिवॉर्ड देने जा रही है। इससे पहले, कंपनी ने मई 2014 में अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट 1:5 के अनुपात में किया था। डिविडेंड देने के मामले में भी Godfrey Phillips एक भरोसेमंद नाम रही है।

2024 में, कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया- ₹56 अगस्त में और ₹35 नवंबर में।

2023 में ₹44 और 2022 में ₹28 प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया था।

शेयर प्राइस में भी दिखा उछाल

बोनस शेयर की संभावना और तिमाही नतीजों से पहले बाजार ने भी Godfrey Phillips के शेयरों पर भरोसा दिखाया है। सोमवार, 29 जुलाई को कंपनी का शेयर 2.95% की तेजी के साथ ₹8,943.95 पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव ₹8,687.45 था।

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement