facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिगरेट बनाने वाली यह कंपनी देगी 1650% का डिविडेंड, शेयरों ने सिर्फ दो साल में दिया है 104% का रिटर्न

Advertisement

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 33 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है

Last Updated- May 17, 2026 | 3:09 PM IST
Dividends
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दिग्गज सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड (Godfrey Phillips India) के निवेशकों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर आई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के शानदार नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों की जेब भरने के लिए एक बंपर डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

शुक्रवार, 15 मई को हुई बोर्ड बैठक में कंपनी ने अपने निवेशकों को प्रति शेयर 1650 फीसदी का कैश रिवॉर्ड (डिविडेंड) देने की सिफारिश की है। BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा रही इस कंपनी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि मजबूत सेल्स की बदौलत कंपनी के मुनाफे में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

हर शेयर पर मिलेगा ₹33 का डिविडेंड

शानदार नतीजों के बीच गॉडफ्रे फिलिप्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू (अंकित मूल्य) वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 33 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। प्रतिशत के हिसाब से यह 1650 फीसदी बैठता है। हालांकि, निवेशकों को यह पैसा मिलने के लिए अभी कंपनी की आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी का इंतजार करना होगा। AGM में मंजूरी मिलने के 30 दिनों के भीतर इस डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा, जिसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

मुनाफे में 86 फीसदी का बंपर उछाल

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि मार्च 31, 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 86 प्रतिशत बढ़कर 521.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 279.61 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।

Also Read: Hotel Stock: हाई से 38% टूट चुका स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल की सलाह- खरीदें; 44% लगा सकता है छलांग

कमाई की बात करें तो चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड टोटल रेवेन्यू (कुल परिचालन राजस्व) बढ़कर 3,485.54 करोड़ रुपये रहा, जो बीते साल की समान तिमाही में 1,887.79 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़ा है और यह 1,663.92 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,968.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

पूरे वित्त वर्ष (FY26) की बात करें तो कंपनी का सालाना नेट प्रॉफिट 1,526 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 1,072.31 करोड़ रुपये था। वहीं पूरे साल का रेवेन्यू भी 6,767.49 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,121 करोड़ रुपये हो गया है।

फिलिप मॉरिस की एंटिटी के साथ बड़ी डील

नतीजों के अलावा कंपनी ने एक और बड़ा बिजनेस अपडेट दिया है। गॉडफ्रे फिलिप्स के बोर्ड ने निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी प्रोडक्ट्स के लिए ‘एस्पिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Aspeya India Pvt Ltd) के साथ एक डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट पर साइन करने को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि एस्पिया इंडिया, कंपनी के विदेशी प्रमोटर शेयरधारक ‘फिलिप मॉरिस ग्लोबल ब्रांड्स इंक’ (USA) की ही एक सहयोगी यूनिट है। शुरुआती तौर पर यह समझौता 3 साल के लिए होगा, जिसके तहत गॉडफ्रे फिलिप्स एस्पिया से इन प्रोडक्ट्स को खरीदेगी और अपने मजबूत नेटवर्क के जरिए बाजार में बेचेगी।

शेयर बाजार में कैसा है स्टॉक का हाल?

लॉन्ग टर्म में गॉडफ्रे फिलिप्स ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) देकर मालामाल किया है। BSE के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो साल में इस स्टॉक ने 104.97 फीसदी, तीन साल में 325.46 फीसदी और पांच साल में 736.76 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं 10 साल की अवधि में इसने निवेशकों को 777.18 प्रतिशत का मुनाफा कराया है।

हालांकि, पिछले कुछ समय से इस शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है। पिछले छह महीनों में यह करीब 18.12 फीसदी और एक साल में 20.92 फीसदी टूटा है। शुक्रवार को नतीजों और डिविडेंड के ऐलान वाले दिन भी BSE पर कंपनी का शेयर 1.45 प्रतिशत (35.65 रुपये) की गिरावट के साथ 2422.50 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इसका पिछला बंद भाव 2,458.15 रुपये था।

Advertisement
First Published - May 17, 2026 | 3:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement