facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोना और चांदी ETF में फिर लौटी चमक, निवेशकों का पैसा तेजी से बढ़ा

Advertisement

निवेशकों की दिलचस्पी इतनी बढ़ी कि गोल्ड और सिल्वर ETF की परिसंपत्तियां फिर रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गईं

Last Updated- May 15, 2026 | 9:07 AM IST
Gold ETF

सोने और चांदी के एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) द्वारा प्रबंधित परिसंपत्तियां जनवरी 2026 में देखे गए रिकॉर्ड स्तरों पर वापस आ गई हैं। इन दोनों कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी के कारण बुधवार को प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) में करीब 6 फीसदी की उछाल देखने को मिली। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की वेबसाइट पर फंड हाउसों द्वारा जारी किए गए एयूएम आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि बुधवार को गोल्ड ईटीएफ का एयूएम करीब 6 फीसदी बढ़कर 1.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि सिल्वर ईटीएफ का एयूएम करीब 7 फीसदी बढ़कर 95,000 करोड़ रुपये के आसपास रहा।

13 मई तक सोने और चांदी के ईटीएफ का कुल एयूएम लगभग 2.9 लाख करोड़ रुपये था, जो इस महीने अब तक लगभग 12 फीसदी बढ़ा है। यह एयूएम जनवरी 2026 के बाद से अपने सबसे ऊंचे स्तर पर है, जब यह करीब 3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। बुधवार को एयूएम में हुई बढ़ोतरी (जो काफी हद तक सोने और चांदी के ईटीएफ की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के अनुरूप थी) यह बताती है कि ईटीएफ काउंटरों में ट्रेडिंग गतिविधि बढ़ने के बावजूद इस श्रेणी में शुद्ध निवेश या निकासी काफी कम रही।

इस श्रेणी में सबसे बड़े निप्पॉन इंडिया गोल्ड ईटीएफ में बुधवार को एनएसई पर लगभग 1,362 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि इसका एक महीने का रोजाना औसत लगभग 350 करोड़ रुपये है। निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ के मामले में लगभग 2,000 करोड़ रुपये मूल्य की यूनिट का लेन-देन हुआ।

आयात शुल्क में बढ़ोतरी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज़ी, कमोडिटी ईटीएफ निवेशकों के लिए राहत की बात है। इनमें से कई निवेशकों ने 2025 के आखिरी कुछ महीनों और जनवरी 2026 में पहली बार इन योजनाओं में निवेश किया था, जब इन दोनों कीमती धातुओं की कीमतें अपने चरम पर थीं।

Advertisement
First Published - May 15, 2026 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement