facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोना-चांदी पर बड़ा झटका, आयात शुल्क बढ़ा तो भी कीमतों में उलझा बाजार, ट्रेडर्स परेशान

Advertisement

सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने के बाद भी सोना-चांदी बाजार में छूट और सप्लाई गड़बड़ी के कारण कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है।

Last Updated- May 15, 2026 | 9:18 AM IST
gold ETF
Representative image

सरकार ने मंगलवार रात को सोना और चांदी पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया। इससे घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की बढ़ी हुई लागत के मद्देनजर कीमतों में इजाफा हुआ मगर बिक्री पर छूट भी बढ़ गई। बुधवार को सोना 200 डॉलर प्रति औंस यानी करीब 6,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को मुंबई बाजार में यह छूट घटकर 145 डॉलर प्रति औंस यानी 4,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे शुद्ध सोने की कीमत 1,61,349 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

चांदी भी बुधवार को 6 डॉलर प्रति औंस की छूट पर कारोबार कर रही थी। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत में 4.6 डॉलर प्रति औंस यानी 5,400 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आ गई।  गुरुवार को चांदी लगभग 2,87,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। चांदी, प्लैटिनम, पैलेडियम और रोडियम बुलियन पर बुनियादी सीमा शुल्क एवं उपकर सहित शुल्क अब 15 फीसदी हो गया है जो पहले 6 फीसदी था। डॉर यानी अपरिष्कृत सोने पर शुल्क 5.35 फीसदी से बढ़कर 14.35 फीसदी हो गया है। इससे परिष्कृत सोने और डॉर के बीच 0.65 फीसदी के अंतर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मेटल फोकस के शोध सलाहकार आदर्श दिवे ने कहा, ‘कुछ बैंकों/आयातकों ने नए शुल्क ढांचे की घोषणा से ठीक पहले 6 फीसदी शुल्क पर आयात किया था। वे अब कम कीमत पर बिक्री कर रहे थे जिससे बाजार में गिरावट आई।’

बैंकों ने अप्रैल के मध्य में नामित बैंक के रूप में अपनी मान्यता का नवीनीकरण कराने के बावजूद सोने का आयात नहीं किया। मेटल फोकस की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में सोने का आयात काफी गिर गया और वह महज 10 से 15 टन रह गया। भारतीय बैंकों ने अप्रैल में सोने का आयात नहीं किया क्योंकि नए लाइसेंस जारी करने में देरी और बैंकों द्वारा सोने के आयात पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगने के बारे में अनिश्चितता थी। साल 2018 में मौजूदा कर व्यवस्था की शुरुआत हुई थी और तभी से बैंकों को जीएसटी से छूट प्राप्त था। मगर इस साल छूट की अवधि समाप्त हो गई है और बैंक उसमें विस्तार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार ने डॉर सोना आयात करने के लाइसेंस का नवीनीकरण भी बंद कर दिया था। इससे आयात में काफी सुस्ती दिख रही है। उद्योग के जानकारों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बैंकों ने जीएसटी का भुगतान करते हुए सोने का आयात शुरू कर दिया है।
इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने कहा, ‘फिलहाल सोने की मांग काफी कम हो गई है।’ उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में सुधार होने पर ही चीजें सामान्य हो सकती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश के नागरिकों से एक साल तक सोने की गैर-आवश्यक खरीदारी से बचने का आग्रह किया, तो अगले ही दिन कई जौहरियों ने सोने के आयात बिल में कटौती के लिए कड़े उपायों की आशंका में गहने खरीदने की होड़ देखी। एक दिन बाद शुल्क बढ़ा दिया गया। जिन बैंकों का आयातित सोना अभी रास्ते में है, वे फंस गए हैं, क्योंकि बाजार भाव अब उनकी लागत से काफी अलग है।
तेल की कीमतों में आई हालिया तेजी का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ने से पहले वित्त वर्ष 2026 में भारत का सोना-चांदी आयात बिल बढ़कर 84 अरब डॉलर हो गया था।

Advertisement
First Published - May 15, 2026 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement