facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोल्ड ईटीएफ का एयूएम पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार, निवेशकों का सोने में भरोसा बरकरार

Advertisement

निवेश का ऊंचा आंकड़ा और सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण गोल्ड ईटीएफ की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के पार निकल गईं।

Last Updated- November 03, 2025 | 9:22 PM IST
Gold-Silver ETF

अक्टूबर के दौरान गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों में मजबूत निवेश जारी रहा जबकि माह के दूसरे पखवाड़े में कीमती धातुओं के दाम में नरमी आई। गोल्ड ईटीएफ ने अक्टूबर में अनुमानित तौर पर 7,800 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया जो सितंबर में मिले रिकॉर्ड 8,363 करोड़ रुपये के निवेश के करीब है।

निवेश का ऊंचा आंकड़ा और सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण गोल्ड ईटीएफ की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के पार निकल गईं। जनवरी 2025 में पहली बार एयूएम 50,000 करोड़ रुपये के पार निकला था जो नौ महीने में दोगुना हो गया।

पिछले महीने सिल्वर ईटीएफ ने भी मजबूत निवेश हासिल किया। पिछले दो महीने के एयूएम और रिटर्न के आंकड़ों की तुलना से पता चलता है कि इस श्रेणी में अक्टूबर में 4,300 करोड़ रुपये का निवेश आया। पिछले रुझान के मुकाबले निवेश हालांकि ज्यादा रहा है। लेकिन यह सितंबर के सर्वकालिक उच्चस्तर 5,342 करोड़ रुपये के मुकाबले अच्छा खासा कम है।

निप्पॉन इंडिया एमएफ के कमोडिटी प्रमुख और फंड मैनेजर विक्रम धवन ने कहा, गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ के लिए अक्टूबर एक और मजबूत माह रहा। इससे कीमती धातुओं की योजनाओं में निवेश के नियमित, पारदर्शी, सुरक्षित व सुलभ जरिये में निवेशकों की बढ़ती पसंद का पता चलता है। इससे वित्तीय और औद्योगिक परिसंपत्ति के रूप में सोने की रणनीतिक भूमिका और चांदी की बढ़ती प्रासंगिकता भी उजागर होती है।

अक्टूबर में सिल्वर ईटीएफ का एयूएम 42,500 करोड़ रुपये था जो इस साल जनवरी से अब तक तीन गुना बढ़ा है। महीने के दूसरे पखवाड़े में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बावजूद ईटीएफ में मजबूत निवेश जारी रहा। । 3 नवंबर तक देश में सोने की कीमतें 17 अक्टूबर के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 6.5 फीसदी नीचे थीं। चांदी की कीमतें 14 अक्टूबर के 1.8 लाख रुपये किलोग्राम के उच्चतम स्तर से 16 फीसदी गिर चुकी हैं।

Advertisement
First Published - November 3, 2025 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement