facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Investment: गहनों में सोना खरीदकर क्या आप नुकसान कर रहे हैं? ब्रोकरेज की बड़ी चेतावनी

Advertisement

कोटक की रिपोर्ट के अनुसार गहनों में सोना खरीदने पर भारी मेकिंग चार्ज और हीरों की कमजोर कीमतों से रिटर्न घट जाते हैं

Last Updated- December 08, 2025 | 2:08 PM IST
Gold investment

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (KIE) के मैनेजिंग डायरेक्टर और को-हेड संजीव प्रसाद का कहना है कि सोने में निवेश गहनों के रूप में करना समझदारी नहीं है। उनके अनुसार, जेवर के बजाय गोल्ड ETFs या भौतिक सोना जैसे सिक्के, बार या ईंटें खरीदना अधिक लाभदायक होता है।

गहनों में नुकसान क्यों?

KIE की हाल की रिपोर्ट (जिसे संजीव प्रसाद, अनिंद्य भौमिक और सुनीता बलदावा ने मिलकर लिखा है) के मुताबिक, गहनों की खरीद कीमत का केवल 60–70% ही असली सोने का मूल्य होता है। बाकी हिस्सा हीरे और मेकिंग चार्ज में चला जाता है। हीरों की कीमत में हाल के समय में कमी आई है, जिससे कुल रिटर्न पर असर पड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की कीमतों को 25–30% बढ़ना पड़ेगा ताकि खरीदार अपनी लागत निकाल सकें। वह भी तभी, जब हीरों की कीमतें स्थिर रहें।

भारतीय घरों की बड़ी होल्डिंग

KIE के मुताबिक, भारतीय परिवारों ने अब तक लगभग 500 अरब डॉलर का सोना और कीमती पत्थर खरीदा है। इसके मुकाबले विदेशी निवेशकों (FPIs) ने 200 अरब डॉलर का इक्विटी खरीदा है। भारतीय परिवारों की सोने की कुल होल्डिंग FY15 के 694 अरब डॉलर से बढ़कर FY25 में 2,113 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।

वैश्विक मांग में गिरावट

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार, 2025 की तीसरी तिमाही (Q3-CY25) में वैश्विक स्तर पर सोने के गहनों की मांग घट गई है। हालांकि भारत और चीन में मौसमी रूप से थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन साल-दर-साल (y/y) के आधार पर मांग कमजोर रही।

WGC के आंकड़ों के अनुसार, सोने के गहनों की खपत अब तक 18% घटकर 1,095 टन रही है, लेकिन अब भी यह 2020 के निचले स्तर (894 टन) से ऊपर है। वैश्विक स्तर पर गहनों की कुल कीमत $112 अरब तक पहुंच गई है। जो 2024 के $99 अरब से 14% अधिक है।

ETF में निवेश बढ़ा

WGC के मुताबिक आने वाले समय में गोल्ड ETF में निवेश बढ़ता रहेगा। इससे गहनों और तकनीक में सोने की कम होती मांग की भरपाई हो सकती है। अब तक दुनिया भर के गोल्ड ETF में 77 अरब डॉलर का निवेश आया है,  जिससे 700 टन से ज्यादा सोना इनके पास जुड़ गया है। अगर मई 2024 से देखें, तो गोल्ड ETF की होल्डिंग 850 टन बढ़ी है। यह बढ़त पिछले गोल्ड बुल रन यानी तेजी के दौर से कम है, इसका मतलब है कि अभी भी आगे और बढ़ने की काफी गुंजाइश है।

(डिस्क्लेमर: बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है।)

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 2:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement