facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

32% तक रिटर्न देने को तैयार Gold Loan Stocks! टेक्निकल चार्ट में दिख रही जबरदस्त तेजी

Advertisement

Muthoot और Manappuram में जबरदस्त तेजी के संकेत, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा फायदा

Last Updated- June 20, 2025 | 9:15 AM IST
Gold Stock

Gold Loan Stocks: गुरुवार, 19 जून को Muthoot Finance का शेयर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर ₹2,670 पर पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर Life-time High पर दिखा। वहीं, इसका प्रतिद्वंद्वी Manappuram Finance ₹264 पर मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। हालांकि, Manappuram Finance ने 16 जून को NSE पर ₹284.90 का ऊपरी स्तर बनाया था।

RBI की पॉलिसी बदली, Gold Loan Stocks में आई रफ्तार

दोनों ही कंपनियों के शेयरों में जून महीने की शुरुआत से ही शानदार तेजी देखी गई है। इसकी वजह 6 जून को RBI द्वारा छोटे गोल्ड लोन पर नियमों में दी गई राहत है। RBI ने ₹2.5 लाख तक के गोल्ड लोन के लिए Loan-to-Value (LTV) रेशियो 75% से बढ़ाकर 85% कर दिया। वहीं ₹2.5 लाख से ₹5 लाख तक के लोन पर LTV को 80% तक सीमित रखा गया है। इससे अब कंपनियां छोटे लोन पर ज्यादा अमाउंट दे सकती हैं, जिससे इनकी लोन डिमांड और रेवेन्यू दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

Stock Market Today: मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत की संभावना

Muthoot Finance में अब भी 32% तक की तेजी की संभावना

करंट प्राइस: ₹2,645

संभावित तेजी: 32.3%

सपोर्ट: ₹2,590; ₹2,550; ₹2,450

रेजिस्टेंस: ₹2,955; ₹3,155; ₹3,290; ₹3,400

Muthoot Finance का मौजूदा शेयर प्राइस ₹2,645 है। टेक्निकल चार्ट के अनुसार, यह शेयर ₹2,450 के ऊपर टिकता है तो इसका ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। शेयर के लिए सपोर्ट स्तर ₹2,590, ₹2,550 और ₹2,450 हैं। अगर शेयर ऊपर चढ़ता है तो ₹2,955, ₹3,155, ₹3,290 और ₹3,400 के आसपास रुकावट आ सकती है। चार्ट विश्लेषण का कहना है कि अगले 6 महीनों में यह शेयर ₹3,500 तक पहुंच सकता है, यानी करीब 32.3% का अपसाइड पॉसिबल है। CLICK HERE FOR THE CHART

Stocks To Watch Today: बाजार में सुस्ती के बीच HDFC Bank, Biocon, HAL, Nestle जैसे शेयरों में आज दिख सकती है हलचल

Manappuram Finance में भी दिख रही तेजी की संभावना

करंट प्राइस: ₹264

संभावित तेजी: 25%

सपोर्ट: ₹254; ₹246; ₹237

रेजिस्टेंस: ₹285; ₹297; ₹321

Manappuram Finance का शेयर अभी ₹264 पर कारोबार कर रहा है। टेक्निकल चार्ट के मुताबिक, जब तक यह शेयर ₹254 के ऊपर बना रहता है, तब तक इसका रुख सकारात्मक माना जाएगा। इसके नीचे सपोर्ट ₹246 और ₹237 पर हैं। अगर शेयर ₹271 के ऊपर टिककर ट्रेड करता है, तो यह दोबारा तेजी पकड़ सकता है। ऊपर की ओर इसमें ₹285, ₹297 और ₹321 के स्तर पर रुकावट आ सकती है। विश्लेषकों के मुताबिक, लंबी अवधि में यह शेयर ₹330 तक जा सकता है, यानी यहां भी 25% तक की तेजी की गुंजाइश बनी हुई है। CLICK HERE FOR THE CHART

Advertisement
First Published - June 20, 2025 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement