facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Plus Glass Industry ने सेबी के पास IPO दस्तावेज जमा कराए

Advertisement

IPO दस्तावेजों के अनुसार, फ्लोट ग्लास विनिर्माता कंपनी आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी।

Last Updated- February 11, 2024 | 12:21 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच
Representative Image

गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्री लिमिटेड (Gold Plus Glass Industry Limited) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।

आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, फ्लोट ग्लास विनिर्माता कंपनी आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी। इस के अलावा प्रवर्तक और निवेशक शेयरधारकों की ओर से 1.56 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाई जाएगी। ओएफएस में शेयर बेचने वालों में सुरेश त्यागी, जिमी त्यागी, पीआई अपॉर्चुनिटीज फंड-एक और कोटक स्पेशल सिचुएशंस फंड शामिल हैं।

दिल्ली की यह कंपनी 100 करोड़ रुपये के आईपीओ-पूर्व नियोजन पर भी विचार कर सकती है। ऐसा होने पर निर्गम का आकार घट जाएगा। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि में से 400 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी।

इसके एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज में किया जाएगा। गोल्ड प्लस देश की प्रमुख फ्लोट ग्लास विनिर्माताओं में से है। सितंबर, 2023 तक विनिर्माण क्षमता में इसकी हिस्सेदारी 22 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 12:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement