facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रे मार्केट के लद गए दिन! लिस्टिंग से पहले IPO में ट्रेडिंग शुरू करने की तैयारी: SEBI

Advertisement

ग्रे मार्केट से जुड़ी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए सेबी एक ऐसा सिस्टम शुरू करने पर विचार कर रहा है, जहां निवेशक आईपीओ में शेयर आवंटित होते ही उन्हें बेच सकते हैं।

Last Updated- January 21, 2025 | 6:35 PM IST
Gone are the days of the gray market! Preparation to start trading in IPO before listing: SEBI ग्रे मार्केट के लद गए दिन! लिस्टिंग से पहले IPO में ट्रेडिंग शुरू करने की तैयारी: SEBI

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) लिस्टिंग से पहले आईपीओ में ट्रेडिंग शुरू करने की योजना बना रही है। ग्रे मार्केट से जुड़ी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए सेबी एक ऐसा सिस्टम शुरू करने पर विचार कर रहा है, जहां निवेशक आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में शेयर आवंटित होते ही उन्हें बेच सकते हैं। सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

माधवी पुरी बुच ने कहा कि ग्रे मार्केट की गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने यह घोषणा भी की कि दो टॉप प्रॉक्सी सलाहकार फर्म एक पोर्टल शुरू करने वाली हैं, जो संबंधित पार्टी लेनदेन के लिए भंडार की तरह काम करेगा और हितधारकों के लिए कंपनी में संचालन मानकों का आकलन करने में उपयोगी होगा।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कई आईपीओ में बहुत अधिक सब्सक्रिप्शन देखा गया है और कई बार शेयरों के लिस्ट होने के दिन निवेशकों को भारी लाभ हुआ है। ऐसे में ग्रे-मार्केट की गतिविधियां भी बढ़ी हैं, जहां आवंटन की स्थिति में पहले से तय शर्तों के आधार पर शेयरों को बेचा जा सकता है।

Also read: भारी गिरावट में भी इस Hospital Stock ने लगाई छलांग, कोटक सिक्योरिटीज ने कहा- खरीदें, 8270 रुपये तक जा सकता है भाव

बुच ने मुंबई में एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया (एआईबीआई) के एक कार्यक्रम में कहा, ”हमें लगता है कि अगर निवेशक ऐसा करना चाहते हैं, तो उन्हें उचित विनियमित तरीके से यह अवसर क्यों नहीं दिया जाए?” उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”विचार यह है कि जो भी ग्रे-मार्केट चल रहा है, हमें लगता है कि वह उपयुक्त नहीं है। अगर आपको आवंटन मिला है और आप अपना अधिकार बेचना चाहते हैं, तो इसे संगठित बाजार में बेचें।”

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 6:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement