facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी बैंक चमके, FMCG-ऑटो ने किया निराश, 45% कंपनियां रहीं उम्मीदों से पीछे

Advertisement

सितंबर 2024 में समाप्त तिमाही में भारतीय कंपनी जगत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और ज्यादातर कंपनियां आय के मोर्चे पर बाजार की उम्मीदों से पीछे रही हैं।

Last Updated- November 15, 2024 | 10:40 PM IST
Q2 Results

सितंबर 2024 में समाप्त तिमाही में भारतीय कंपनी जगत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और ज्यादातर कंपनियां आय के मोर्चे पर बाजार की उम्मीदों से पीछे रही हैं। हालांकि सभी क्षेत्रों का प्रदर्शन बुरा नहीं रहा। एक रिपोर्ट में जेएम फाइनैंशियल ने क्षेत्रवार प्रदर्शन का विश्लेषण कर यह बताने की कोशिश की है कि किसने अच्छा किया और किसने खराब।

अध्ययन से पता चलता है कि ज्यादातर माइक्रोफाइनैंस इंस्टिट्यूशंस (एमएफआई) और तेल रिफाइनिंग और मार्केटिंग क्षेत्र की कंपनियां अनुमान से पीछे रहीं। दूसरी ओर, जिंस क्षेत्र की कंपनियों और सरकारी स्वामित्व वाले बैंकों ने मोटे तौर पर अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर ब्रोकरेज की तरफ से विश्लेषण में शामिल 45 फीसदी कंपनियां अनुमान पर खरी उतरने में नाकाम रहीं।

नोट में कहा गया है कि हमने 227 कंपनियों के नतीजों का विश्लेषण किया (जेएम फाइनैंशियल के कवरेज में कुल 275 कंपनियां हैं) और निष्कर्ष निकाला कि 45 फीसदी कंपनियां अनुमान से चूक गईं। एफएमसीजी, खुदरा, वाहन और मॉल ऑपरेटरों के मामलों में शहरी क्षेत्रों की मांग नरम रही। केमिकल, टिकाऊ उपभोक्ता और बिल्डिंग मैटीरियल से जुड़ी कंपनियों ने मांग में थोड़ा सुधार देखा है।

एमएफआई, निजी क्षेत्र के चुनिंदा बैंकों और एनबीएफसी अपने असुरक्षित खातों में दबाव का सामना कर रही हैं।

नोट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही के बाद दो तिहाई कंपनियों के आय अनुमान में संशोधन कर उसे घटाया गया है जबकि करीब 50 फीसदी ने अपने लक्षित कीमतों में कटौती देखी है। जेएम फाइनैंशियल ने कहा कि मिड और स्मॉलकैप क्षेत्र में आय कटौती लार्जकैप के मुकाबले ज्यादा रही है।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement