facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GIC में 6.78% हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 4,700 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद

Advertisement

यह पेशकश बुधवार को संस्थागत निवेशकों के लिए खुलेगी।

Last Updated- September 03, 2024 | 8:03 PM IST
Market Outlook

सरकार जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (जीआईसी) में 6.78 प्रतिशत हिस्सेदारी 395 रुपये प्रति शेयर के भाव में बेचेगी। बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 11.90 करोड़ से अधिक शेयर यानी 6.78 प्रतिशत हिस्सेदारी रखी जाएगी। यह पेशकश बुधवार को संस्थागत निवेशकों के लिए खुलेगी।

खुदरा निवेशक बृहस्पतिवार को बोली लगा सकेंगे। शेयर बिक्री से 395 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर सरकारी खजाने को लगभग 4,700 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। न्यूनतम शेयर भाव मंगलवार को बंद भाव से 6.23 प्रतिशत कम है।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहित कांत पांडेय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘जनरल इंश्योरेंस कॉपोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी) के लिए बिक्री पेशकश कल खुलेगी। बुधवार को गैर-खुदरा निवेशक बोली लगा सकेंगे जबकि खुदरा और जीआईसी के कर्मचारी बृहस्पतिवार को बोली लगाएंगे। सरकार 3.39 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही जबकि ज्यादा बोली आने पर 3.39 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प रखा गया है।’’

सरकार के पास वर्तमान में जीआईसी में 85.78 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जीआईसी अक्टूबर, 2017 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई। सरकार ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) से 9,685 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - September 3, 2024 | 8:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement