facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने घटाया तेल का प्राइस तो तेल कंपनियों को लगा झटका; IOC, BPCL और HPCL का शेयर फिसला

Advertisement

बीएसई (BSE) पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) का शेयर 8.10 प्रतिशत का गोता लगा कर 459.60 रुपये पर आ गया।

Last Updated- March 15, 2024 | 12:14 PM IST
IOC q3 results

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) जैसी तेल बाजार कंपनियों (OMCs) के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट आई।

बीएसई (BSE) पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) का शेयर 8.10 प्रतिशत का गोता लगा कर 459.60 रुपये पर आ गया।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के शेयर 6.80 प्रतिशत गिरकर 158.40 रुपये पर और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर 6.37 प्रतिशत गिरकर 570.20 रुपये पर आ गए।

दो साल बाद पहली बार तेल की कीमतों में बदलाव

कीमतों में बदलाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल अब 94.72 रुपये प्रति लीटर हो गया, जो पहले 96.72 रुपये प्रति लीटर था, जबकि डीजल की कीमत अब 87.62 रुपये हो गई, जो पहले 89.62 रुपये थी।

वहीं, डॉमेस्टिक इक्विटी बाजार में,बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) 529 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,568.28 पर कारोबार कर रहा था।

2 रुपये सस्ता हुआ डीजल-पेट्रोल

लोक सभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी है, जो आज से लागू हो गई है।

बता दें कि मई 2022 के बाद यह पहली बार है कि देश में पेट्रोल और डीजल के प्राइस में कमी की गई हैं। यह कटौती लोकसभा चुनाव 2024 से कुछ दिन पहले आई हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement